• All
  • 4000 NEWS
  • 253 PHOTOS
  • 4 VIDEOS
4257 Stories by Manoj Kumar

Shubhman Gill: 23 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 1000 रन भी पूरे किए

Jan 18 2023, 05:24 PM IST

Shubhman Gill Fastest 1000 ODI Runs. भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ दी है। शुभमन गिल ने 100 से भी कम गेंदों पर सेंचुरी लगाई। उसके बाद लगातार तीन छक्के लगाते हुए करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है। वहीं वनडे करियर में पहला दोहरा शतक, लगातार दूसरा शतक है। वहीं उनके वनडे करियर का यह तीसरा शतक है। भारतीय टीम के ओपनर ने एक और कमाल किया है। वे भारत के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं दुनिया में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए। पहले नंबर पर पाकिस्तान के फखर जमान हैं जिन्होंने 18 पारियों में 1000 रन बनाए हैं। वहीं शुभमन गिल ने 19 पारियों में 1000 रन बनाए हैं।