Rakhee Jhawar

1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। 26 साल के करियर में दैनिक देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, दैनिक नवभारत, दैनिक भास्कर, दैनिक पीपुल्स, दैनिक स्टार समाचर पत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया। वर्तमान में एशियानेट हिंदी डिजीटल के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हूं।
  • All
  • 2032 NEWS
  • 528 PHOTOS
  • 219 VIDEOS
2779 Stories by Rakhee Jhawar

Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

Mar 01 2022, 10:25 AM IST

मुंबई. देशभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जा रही है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस महाशिवरात्रि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे है। इनमें सबसे पॉपुलर शो रहा है देवों के देव महादेव (Devo Ke Dev Mahadev), जिसने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ये सीरियल सुपरहिट हुआ और इसमें मोहित रैना (Mohit Raina) ने महादेव का रोल प्ले किया था। इस रोल की वजह से मोहित ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ये शो 2011-14 तक चला। हालांकि, शिव का किरदार निभाकर पॉपुलर होने के बाद भी मोहित ने कुछ समय बाद इस शो को छोड़ दिया था। नीचे पढ़ें कैसे मिला था मोहित रैना को इस शो में महादेव का रोल और आखिर क्यों पीक टाइम पर उन्होंने छोड़ा था शो...

पिचके गाल, सफेद दाढ़ी और चप्पलों में दिखे Aamir Khan तो बिखरे बाल और इस हालत में नजर आई Malaika Arora

Oct 27 2021, 01:27 PM IST

मुंबई. ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने में इन दिनों काफी बिजी नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स तो मुंबई की अलग-अलग लोकेशन्स पर अपनी फिल्मों की शूटिंग करते इन दिनों देखे जा रहे हैं, वहीं कुछ अपने प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में डबिंग स्टूडियो के बाहर भी स्पॉट हो रहे हैं। इसी बीच आमिर खान (Aamir Khan) बांद्रा स्थित एक डबिंग स्टूडियो के बाहर दिखे। लेकिन जिस हालत में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे देखकर हर कोई शॉक्ड है। दरअसल, सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि आमिर के गाल पिचके हैं और दाढ़ी के बाल भी सफेद हो गए हैं। इतना ही नहीं वे इस दौरान लाल रंग की निकर और चप्पल पहने नजर आए। आमिर को इस हालत में देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें बुढ़ा कह रहा है तो कोई कह रहा है ये इंडिया में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। नीचे देखें कौन - कौन सेलेब्स मुंबई की किन जगहों पर नजर आए...