03:11 PM (IST) Aug 10
केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पीएम पद की दावेदारी पर कहा- नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं? 

03:04 PM (IST) Aug 10
मैं नहीं बनाना चाहता था सीएम

नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद कहा- आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए।

02:58 PM (IST) Aug 10
राबड़ी ने कहा- बिहार की जनता के लिए खुशी का दिन

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर राबड़ी देवी ने खुशी जाहिर की। राबड़ी ने कहा कि आज का दिन बिहार की जनता के लिए खुशी का दिन है। वहीं, डिप्टी सीएम की पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी की पत्नी ने कहा कि सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

 

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी ने नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पति के शपथ लेने के बाद ऐसा था राबडी की छोटी बहू का रिएक्शन

02:29 PM (IST) Aug 10
तेजस्वी ने छुए पैर

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छुए। बता दें कि नीतीश और लालू पुराने दोस्त हैं जिस कारण से तेजस्वी और तेज प्रताप नीतीश कुमार को चाचा कहते हैं। 

02:19 PM (IST) Aug 10
डिप्टी सीएम बने तेजस्वी यादव

नीतीश कुमार के बाद तेजस्वी यादव ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वो दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। इससे पहले 2015 में महागठबंधन की सरकार में भी वो डिप्टी सीएम थे। लेकिन 2017 में नीतीश ने राजद का साथ छोड़ दिया था। 

02:14 PM (IST) Aug 10
8वीं बार सीएम बने नीतीश

नीतीश कुमार 8वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल ने उन्हें पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

 

02:03 PM (IST) Aug 10
राजभवन पहुंचे नीतीश

8वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए आरजेडी औऱ जदयू के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। 

 

01:59 PM (IST) Aug 10
राजभवन पहुंचे तेजस्वी

नीतीश कुमार जल्द राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तेजस्वी यादव सहित बिहार के तमाम नेता शपथ ग्रहण से पहले राजभवन पहुंचे। तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। 

01:55 PM (IST) Aug 10
ये बिहार का शपथ ग्रहण समारोह है

राजद सांसद मनोज झा ने कहा- यह सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि बिहार का शपथ ग्रहण समारोह है। आज इतिहास ने नया मोड़ ले लिया है।

 

 

01:34 PM (IST) Aug 10
नीतीश ने लालू से की बात

शपथ ग्रहण करने से पहले नीतीश कुमार ने लालू यादव से फोन में बात की है। उनका हालचाल जाना इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार को  लेकर चर्चा की गई है। नीतीश कुमार के सरकारी आवास में मीटिंग चल रही है। इस मीटिग में तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री के विभागों के बंटवारे को लेकर फैसला किया जाएगा। 

01:26 PM (IST) Aug 10
दोनों बार नीतीश ने दिया धोखा

सुशील मोदी ने कहा- भाजपा ने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है। हमने नीतीश को एक बार नहीं पांच बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। 17 साल का हमारा संबंध था, लेकिन आपने दोनों बार एक झटके में तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि JDU को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। शिवसेना का उदाहरण दिया जा रहा है। शिवसेना हमारा सहयोगी दल थोड़ी था, वो वहां सत्ताधारी दल था। हमने सहयोगी दल रहते हुए किसी पार्टी को नहीं तोड़ा।

01:20 PM (IST) Aug 10
मांझी को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जीतन राम मांझी को जगह मिल सकती है। जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने 2014 में बिहार का सीएम बनाया था। लेकिन बाद में बगावत के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बना ली थी। 

इसे भी पढ़ें-  कभी नीतीश को कहा था- दुश्मन नंबर-1, अब दिया समर्थन, क्या नई कैबिनेट में बिहार के इस नेता को मिलेगी जगह

01:09 PM (IST) Aug 10
नीतीश मुर्दाबाद के नारे

 पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए।

 

01:02 PM (IST) Aug 10
बिहार की राजनीति में अस्थिरता का दौर

प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार में जो कल हुआ या जो हो रहा है। मैं उसे 2012-13 से बिहार में जो राजनीतिक अस्थिरता को दौर शुरू हुआ है उस परिपेक्ष्य में देखता है। 10 साल में ये छठी बार सरकार बनाई जा रही है। मेरी आशा है कि कम से कम अब राज्य में राजनीतिक स्थिरता लौटे। 

12:45 PM (IST) Aug 10
पटना में बीजेपी का धरना


BJP द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन किया जा रहा है।  प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा- नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं। 'अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का' ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

12:41 PM (IST) Aug 10
मंत्रिमंडल के लिए फॉर्मूला तैयार

बिहार में महागठबंधन की सरकार के लिए कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा मंत्री आरजेडी कोटे से बनेंगे। नीतीश कुमार अपने पास गृह विभाग रख सकते हैं। जबकि आरजेडी कोटे से तेज प्रताप यादव का मंत्री बनना तय है। 

इसे पढ़ें-   बिहार में ये होगा कैबिनेट का फॉर्मूला: RJD को मिल सकते हैं 20 विभाग, जानें नीतीश के कितने नेता बनेंगे मंत्री

12:30 PM (IST) Aug 10
2024 में जीतेगी बीजेपी


बिहार के सियासी घटनाक्रम में  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- भाजपा ने बिहार के लोगों को शुचितापूर्ण शासन दिया है, क़ानून का राज स्थापित किया है। भाजपा आज भी बिहार के लोगों के भावनाओं के अनुरूप काम करती रहेगी। 2024 में भाजपी जीतेगी। 

12:17 PM (IST) Aug 10
2 बजे होगा शपथ ग्रहण

बिहार में महागठबंधन का सरकार का शपत ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। नीतीश कुमार सीएम और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।