12:53 PM (IST) Jan 31
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश कर दिया है। इसके बाद लोकसभा कल 1 फरवरी 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

12:44 PM (IST) Jan 31
लोकसभा की कार्रवाई शुरू

बजट सत्र में लोकसभा की कार्रवाई शुरू हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सत्र चल रहा है। सदन की शुरुआत दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

12:21 PM (IST) Jan 31
थोड़ी देर शुरू होगी संसद की कार्रवाई

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद की कार्रवाई शुरू होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्री आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करेंगी। 

12:09 PM (IST) Jan 31
सेट्रल हाल से रवाना हुए राष्ट्रपति

बजट सत्र को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद भवन से रवाना हो गए हैं।  

11:57 AM (IST) Jan 31
भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा 'सरकार द्वारा वस्त्र उद्योग के विकास के लिए करीब 4500 करोड़ रुपए के निवेश से 7 मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन और ऐपरल पार्क बनाए जा रहे हैं। इससे देश में integrated textile value chain तैयार होगी। सरकार की यह भी प्राथमिकता रही है कि भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए। सौ वर्ष पूर्व भारत से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को वापस लाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है। 

11:53 AM (IST) Jan 31
रेलवे विकास के लिए अहम


राष्ट्रपति ने कहा- देश में 11 नई मेट्रो लाइन्स पर सेवाएँ शुरू की गई हैं, जिनका लाभ 8 राज्यों में लाखों लोगों को हर दिन मिल रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए। सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को 7 Defence PSUs का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 
 

11:51 AM (IST) Jan 31
पूर्वोत्तर का विकास भारत का विकास


राष्ट्रपति ने कहा- मेरी सरकार पूर्वोत्तर के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयासों के कारण ही मेरी नक्सल प्रभावित जिलों में कमी आई है। हमारी सरकार को ये सौभाग्य मिला है कि पूर्वोत्तर राज्य की सभी राजधानियां हमारे रेलवे के नक्शे पर आ रही है।  

11:48 AM (IST) Jan 31
रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पर विशेष ध्यान

देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का खास ध्यान है। 2020-21 में 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गई। 209 ऐसे सामानों की सूची जारी की, जिनको विदेश से नहीं खरीदा जाएगा। 
 

11:47 AM (IST) Jan 31
नेशनल हाईवे की लंबाई तेजी से बढ़ रही


देश में नेशनल हाईवे की लंबाई बढ़कर अब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हो चुकी है। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने के करीब है। जो देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

11:43 AM (IST) Jan 31
टोक्यो ओलम्पिक में हम सभी ने भारत की युवा शक्ति की क्षमताओं को देखा


राष्ट्रपति ने कहा, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्नातक पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में भी संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष 10 राज्यों के 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू हो रही है। टोक्यो ओलम्पिक के दौरान हम सभी ने भारत की युवा शक्ति की क्षमताओं को देखा है।

11:39 AM (IST) Jan 31
खादी की बिक्री तीन गुना बढ़ी


राष्ट्रपति ने कहा- कोरोना काल के बाद सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए 3 लाख करोड़ के कोलेट्रल फ्री लोन की व्यवस्था की गई थी। इस गारंटी को बाद में 4 लाख करोड़ किया जा चुका है। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। खादी की सफलता सबको दिख रही है. खादी की बिक्री देश में तीन गुना बढ़ी है। 

11:38 AM (IST) Jan 31
भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। हमारे देश में 5जी पर भी काम तेजी से जारी है, भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़े हैं। इससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

11:35 AM (IST) Jan 31
महिला सशक्तिकरण पर सरकार का ध्यान


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महिला सशक्तिकरण की तरफ सरकार का खास ध्यान है। लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर होगी। सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन होता है। हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया गया।  

11:33 AM (IST) Jan 31
तेजी से बढ़ा विदेशी निवेश


सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 630 बिलियन डॉलर है। भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा है। निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है। 

11:26 AM (IST) Jan 31
कैश ट्रांसफर का मिला सीधा लाभ

जनधन-आधार-मोबाइल अर्थात JAM ट्रिनिटी को मेरी सरकार ने जिस तरह नागरिक सशक्तीकरण से जोड़ा है, उसका प्रभाव भी हम लगातार देख रहे हैं। 44 करोड़ से अधिक गरीब देशवासियों के बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने के कारण महामारी के दौरान करोड़ों लाभार्थियों को सीधे कैश ट्रान्सफर का लाभ मिला है। 

11:24 AM (IST) Jan 31
देशवासी का अभिनंदन करता हूं


सरकार और नागरिकों के बीच यह परस्पर विश्वास, समन्वय और सहयोग, लोकतन्त्र की ताकत का अभूतपूर्व उदाहरण है। इसके लिए, मैं देश के प्रत्येक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर का, हर देशवासी का अभिनंदन करता हूं।

11:22 AM (IST) Jan 31
मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बताया, ‘सरकार ने 8000 से अधिक जन-औषधि केंद्रों के माध्यम से कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराकर, इलाज पर होने वाले खर्च को कम किया है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप योग, आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मेरी सरकार की आस्था, अंत्योदय के मूल मंत्र में है, जिसमें सामाजिक न्याय भी हो, समानता भी हो, सम्मान भी हो और समान अवसर भी हों। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है। 

11:20 AM (IST) Jan 31
किसान बधाई के पात्र

सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा- किसानों से भी रिकॉर्ड खरीदी गई है। किसानों की आय के नए जरिए तैयार किए जा रहे हैं। कृषि से जुड़े निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। किसान रेल से किसानों को फायदा  हुआ। कोरोना काल में 1900 से ज्यादा किसान रेल चली। कोविंद बोले यह दिखाता है कि सोच नई हो तो पुराने संसाधन भी काम आ सकते हैं। 

11:16 AM (IST) Jan 31
2 करोड़ से अधिक पक्के घर मिले

सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा- सरकार गरीब की गरिमा बढ़ाने का काम कर रही है. 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले हैं. आवास योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घर स्वीकृत किए गए। पेय जल की व्यवस्था हुई, जिससे महिलाओं को राहत मिली, स्वामित्व योजना ये घर के कागज (प्रोपर्टी कार्ड) मिले, जिससे विवाद कम हुए। 

11:15 AM (IST) Jan 31
बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- बाबा साहेब ने कहा था कि मेरा आदर्श ऐसा समाज होगा जो स्वाधीनता, भाईचारे पर आधारित होगा। बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है। पद्म पुरस्कारों की जो लिस्ट आई उसमें यह दिखाई पड़ता है। 

Read more Articles on