वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश कर दिया है। इसके बाद लोकसभा कल 1 फरवरी 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई।
- Home
- Business
- Money News
- Economic Survey 2022: वित्तमंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, मंगलवार तक के लिए लोकसभा स्थगित
Economic Survey 2022: वित्तमंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, मंगलवार तक के लिए लोकसभा स्थगित

नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman) साल 2021-22 के लिए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश किया। इस सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ कि भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian Economy) ने मौजूदा वित्तीय साल में कैसा प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में इसकी दिशा कैसी रहेगी। इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी अनुमान 9 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल जीडीपी अनुमान को 11 फीसदी बताया गया था।
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश किया
लोकसभा की कार्रवाई शुरू
बजट सत्र में लोकसभा की कार्रवाई शुरू हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सत्र चल रहा है। सदन की शुरुआत दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई।
थोड़ी देर शुरू होगी संसद की कार्रवाई
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद की कार्रवाई शुरू होगी। केन्द्रीय वित्त मंत्री आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करेंगी।
सेट्रल हाल से रवाना हुए राष्ट्रपति
बजट सत्र को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद भवन से रवाना हो गए हैं।
भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा 'सरकार द्वारा वस्त्र उद्योग के विकास के लिए करीब 4500 करोड़ रुपए के निवेश से 7 मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन और ऐपरल पार्क बनाए जा रहे हैं। इससे देश में integrated textile value chain तैयार होगी। सरकार की यह भी प्राथमिकता रही है कि भारत की अमूल्य धरोहरों को देश में वापस लाया जाए। सौ वर्ष पूर्व भारत से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति को वापस लाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है।
रेलवे विकास के लिए अहम
राष्ट्रपति ने कहा- देश में 11 नई मेट्रो लाइन्स पर सेवाएँ शुरू की गई हैं, जिनका लाभ 8 राज्यों में लाखों लोगों को हर दिन मिल रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए। सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को 7 Defence PSUs का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
पूर्वोत्तर का विकास भारत का विकास
राष्ट्रपति ने कहा- मेरी सरकार पूर्वोत्तर के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयासों के कारण ही मेरी नक्सल प्रभावित जिलों में कमी आई है। हमारी सरकार को ये सौभाग्य मिला है कि पूर्वोत्तर राज्य की सभी राजधानियां हमारे रेलवे के नक्शे पर आ रही है।
रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पर विशेष ध्यान
देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर सरकार का खास ध्यान है। 2020-21 में 87 फीसदी उत्पादों में मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दी गई। 209 ऐसे सामानों की सूची जारी की, जिनको विदेश से नहीं खरीदा जाएगा।
नेशनल हाईवे की लंबाई तेजी से बढ़ रही
देश में नेशनल हाईवे की लंबाई बढ़कर अब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हो चुकी है। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने के करीब है। जो देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।
टोक्यो ओलम्पिक में हम सभी ने भारत की युवा शक्ति की क्षमताओं को देखा
राष्ट्रपति ने कहा, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्नातक पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में भी संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष 10 राज्यों के 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू हो रही है। टोक्यो ओलम्पिक के दौरान हम सभी ने भारत की युवा शक्ति की क्षमताओं को देखा है।
खादी की बिक्री तीन गुना बढ़ी
राष्ट्रपति ने कहा- कोरोना काल के बाद सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए 3 लाख करोड़ के कोलेट्रल फ्री लोन की व्यवस्था की गई थी। इस गारंटी को बाद में 4 लाख करोड़ किया जा चुका है। इससे छोटे उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। खादी की सफलता सबको दिख रही है. खादी की बिक्री देश में तीन गुना बढ़ी है।
भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- भारत में इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। हमारे देश में 5जी पर भी काम तेजी से जारी है, भारत में स्टार्टअप तेजी से बढ़े हैं। इससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
महिला सशक्तिकरण पर सरकार का ध्यान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महिला सशक्तिकरण की तरफ सरकार का खास ध्यान है। लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर होगी। सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों का भी नामांकन होता है। हमारी सरकार ने तीन तलाक को खत्म किया गया।
तेजी से बढ़ा विदेशी निवेश
सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 630 बिलियन डॉलर है। भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा है। निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है।
कैश ट्रांसफर का मिला सीधा लाभ
जनधन-आधार-मोबाइल अर्थात JAM ट्रिनिटी को मेरी सरकार ने जिस तरह नागरिक सशक्तीकरण से जोड़ा है, उसका प्रभाव भी हम लगातार देख रहे हैं। 44 करोड़ से अधिक गरीब देशवासियों के बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने के कारण महामारी के दौरान करोड़ों लाभार्थियों को सीधे कैश ट्रान्सफर का लाभ मिला है।
देशवासी का अभिनंदन करता हूं
सरकार और नागरिकों के बीच यह परस्पर विश्वास, समन्वय और सहयोग, लोकतन्त्र की ताकत का अभूतपूर्व उदाहरण है। इसके लिए, मैं देश के प्रत्येक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर का, हर देशवासी का अभिनंदन करता हूं।
मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बताया, ‘सरकार ने 8000 से अधिक जन-औषधि केंद्रों के माध्यम से कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराकर, इलाज पर होने वाले खर्च को कम किया है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप योग, आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मेरी सरकार की आस्था, अंत्योदय के मूल मंत्र में है, जिसमें सामाजिक न्याय भी हो, समानता भी हो, सम्मान भी हो और समान अवसर भी हों। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है।
किसान बधाई के पात्र
सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा- किसानों से भी रिकॉर्ड खरीदी गई है। किसानों की आय के नए जरिए तैयार किए जा रहे हैं। कृषि से जुड़े निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। किसान रेल से किसानों को फायदा हुआ। कोरोना काल में 1900 से ज्यादा किसान रेल चली। कोविंद बोले यह दिखाता है कि सोच नई हो तो पुराने संसाधन भी काम आ सकते हैं।
2 करोड़ से अधिक पक्के घर मिले
सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा- सरकार गरीब की गरिमा बढ़ाने का काम कर रही है. 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिले हैं. आवास योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा घर स्वीकृत किए गए। पेय जल की व्यवस्था हुई, जिससे महिलाओं को राहत मिली, स्वामित्व योजना ये घर के कागज (प्रोपर्टी कार्ड) मिले, जिससे विवाद कम हुए।
बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- बाबा साहेब ने कहा था कि मेरा आदर्श ऐसा समाज होगा जो स्वाधीनता, भाईचारे पर आधारित होगा। बाबा साहेब के शब्दों को सरकार ध्येय वाक्य मानती है। पद्म पुरस्कारों की जो लिस्ट आई उसमें यह दिखाई पड़ता है।