export of Indian mangoes to USA : समझौते के तहत, भारत और अमेरिका भारत के आम और अनार के निर्यात और अमेरिका से चेरी और अल्फाल्फा घास के आयात के लिए संयुक्त प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। 

नई दिल्ली। 2022 में भारत के आमों का निर्यात अमेरिका में हो सकेगा। इसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद अमेरिका (USA) के उपभोक्ताओं को अब भारत से उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले आम मिल सकेंगे। अमेरिका ने 2020 में भारतीय आमों के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था। दरअसल, कोविड -19 महामारी के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगा दिया गया था। इस वजह से यूएसडीए के इंस्पेक्टर निरीक्षण के लिए भारत नहीं आ सकते थे। पिछले साल 23 नवंबर 2021 को 12वीं भारत-यूएसए व्यापार नीति फोरम (TPF) की बैठक में कृषि और किसान कल्याण विभाग और अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका में पसंद किए जाते हैं भारतीय आम 
समझौते के तहत, भारत और अमेरिका भारत के आम और अनार के निर्यात और अमेरिका से चेरी और अल्फाल्फा घास के आयात के लिए संयुक्त प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। आपसी समझौते के तहत भारत मार्च के बाद से अल्फांसो किस्म के आमों के साथ शुरू होने वाले आम के सीजन में अमेरिका को आम निर्यात करेगा। अमेरिका में भारतीय आमों की काफी डिमांड है। वहां के लोग भारतीय आमों को काफी पसंद करते हैं। 

2022 में पहले की अपेक्षा अधिक होगा निर्यात 
भारत ने 2017-18 में संयुक्त राज्य अमेरिका को 800 मीट्रिक टन (एमटी) आम का निर्यात किया था। यह निर्यात 2.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर का था।
इसी तरह, 2018-19 में, 3.63 मिलियन अमेरिकी डॉलर के 951 मीट्रिक टन आमों का निर्यात अमेरिका को किया गया था। 2019-20 में अमेरका को 4.35 मिलियन डॉलर के 1,095 मीट्रिक टन आम निर्यात किए गए थे। सरकार को अनुमान है कि 2022 में आम का निर्यात 2019-20 के आंकड़ों को पार कर सकता है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल को फायदा 
यूएसडीए की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे पारंपरिक आम उत्पादक राज्यों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। यहां के आमों की किस्में काफी पसंद की जाती हैं। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने कहा कि इससे उत्तर और पूर्वी भारत से आम की अन्य स्वादिष्ट किस्मों जैसे लंगड़ा, चौसा, दशहरी, फाजली आदि के उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से निर्यात का अवसर मिलेगा। अप्रैल 2022 से अमेरिका को अनार का निर्यात और अमेरिका से अल्फाल्फा घास और चेरी का निर्यात शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें
Royal Enfield Classic 350, Himalayan, Meteor मोटरसाइकिल के दामों में भारी इजाफा, अब चुकानी होगी इतनी कीमत
Skoda की 2022 Enyaq iV देगी 535 किमी की रेंज, लॉन्च से पहले कंपनी ने दिखाई बेमिसाल झलक