एक साल में पद्म पुरस्कारों की संख्या 120 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर इसमें मरणोपरांत और विदेशियों को मिलने वाला सम्मान शामिल है तो संख्या ज्यादा हो सकती है। पद्म पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिए जाते लेकिन कुछ मामलों में सरकार इस पर विचार कर सकती है।

Padma Awards 2024 : 75वें गणतंत्र दिवस पर 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला, नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, साउथ एक्टर चिरंजीवी और बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। वहीं, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप, फातिमा बीबी (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं पद्म पुरस्कार पाने वाले दिग्गजों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं औऱ इस पुरस्कार का इतिहास क्या है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पद्म पुरस्कार क्या है

पद्म पुरस्कार में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। आजादी के बाद 1954 से हर साल गणतंत्र दिवस पर इनकी घोषणा होती हैं। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य-शिक्षा, खेल, मेडिसिन, सामाजिक कार्य, विज्ञान समेत कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और विशिष्ट काम करने पर दिए जाते हैं। शुरुआत में पद्म विभूषण में तीन वर्ग होते थे लेकिन 8 जनवरी 1955 को जारी एक नोटिफिकेशन में इन वर्गों का नाम पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री कर दिया गया।

पद्म पुरस्कार किसे नहीं मिल सकता है

पद्म विभूषण का सम्मान असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। वहीं, पद्म भूषण का सम्मान उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्मश्री विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन पुरस्कारों के लिए कोई भी व्यक्ति पात्र होता है लेकिन सरकारी कर्मचारी पद पर रहते हुए इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होते हैं। हालांकि, इनमें वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को छूट है।

पद्म पुरस्कार में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं

  • राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और सील वाला सर्टिफिकेट-मेडल
  • पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को उनके मेडल की एक प्रतिकृति दी जाती है, जिसे किसी भी समारोह में पहन सकते हैं।
  • ये पुरस्कार पदवी नहीं है, इसलिए सम्मान पाने वाले के नाम के आगे या पीछे इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसा होने पर पुरस्कार वापस भी लिया जा सकता है।
  • पद्म पुरस्कार विजेताओं को इसके अलावा कोई नकद, भत्ता या रेल-हवाई यात्रा में छूट जैसी कोई सुविधा नहीं मिलती है।

इसे भी पढ़ें

75th Republic Day: देश में पद्मपुरस्कारों का हुआ ऐलान, मिलिए 34 गुमनाम नायकों से जिन्होंने समाज के लिए लगा दिया अपना पूरा जीवन

Republic day 2024: जीवन को सफल बना सकते हैं इन 10 महापुरुषों के कथन