1 अप्रैल, 2024 से 17 जून, 2024 के बीच सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 21 प्रतिशत बढ़कर 4.63 लाख करोड़ रुपए रहा है। वहीं, इस अवधि में पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन 2.89 लाख करोड़ रुपए रहा है।

Government Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से सरकार का खजाना भर गया है। 1 अप्रैल, 2024 से 17 जून, 2024 (वित्त वर्ष 2024-25) के बीच सालाना आधार पर प्रत्यक्ष कर करीब 21% बढ़कर 4.63 लाख करोड़ रुपए रहा। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने हाल ही में जारी प्रोविजनल डेटा में दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 22% का इजाफा

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से बताया गया कि ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन साल-दर-साल 22% से ज्यादा बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स रिफंड से पहले के टैक्स कलेक्शन को कहते हैं।

पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन 2.89 लाख करोड़ रुपए रहा

कॉरपोरेशन इनकम टैक्स कलेक्शन 2.26 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) समेत पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन 2.89 लाख करोड़ रुपए रहा है।

एडवांस टैक्स कलेक्शन में 27% की बढ़ोतरी

वहीं, वित्त वर्ष 2025 के लिए एडवांस टैक्स कलेक्शन 27.34% बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपए रहा है। इसमें कॉर्पोरेट इनकम टैक्स से 1.14 लाख करोड़ रुपए और पर्सनल इनकम टैक्स से 34,470 करोड़ रुपए का कलेक्शन है।

पिछले 5 साल में कैसा रहा नेट डायरेक्ट कलेक्शन

पिछले 5 साल की बात करें तो वित्त वर्ष 2019-20 में नेट डायरेक्ट कलेक्शन 9.56 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, 2020-21 में 9.47 लाख करोड़, 2021-22 में 14.08 लाख करोड़, 2022-23 में 16.63 लाख करोड और 2023-24 में 19.58 लाख करोड़ रुपए रहा।

सरकार ने जारी किया 53,300 करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड

सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 1 अप्रैल, 2024 से 17 जून तक कुल 53,300 करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड जारी किया है। ये रकम पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जारी किए गए रिफंड से 33.70% अधिक है।

ये भी देखें :

क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का नाम, रिलायंस-अडानी को भूल जाएंगे