दिल्ली में ठेला लगाने वाले रामकरन आज करोड़ों के मालिक हैं। केले की खेती से उन्होंने अपनी किस्मत बदली और कई राज्यों में बिजनेस फैलाया। जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी।

बिजनेस डेस्क। मन में अगर पैसा कमाने का जज्बा हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के एक शख्स के साथ, जो कभी दिल्ली में ठेला लगाता था। इस शख्स ने केले की खेती शुरू की और आज उसका टर्नओवर करोड़ों में है। जानते हैं यूपी के बस्ती जिले के रहने वाले इस किसान की प्रेरणादायक कहानी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गली-गली ठेला लगाते थे रामकरन

ये कहानी है उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले 43 वर्षीय किसान रामकरन की। किसान परिवार में पैदा हुए रामकरन पहले गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे, लेकिन उससे इतनी कमाई नहीं होती थी कि गुजर-बसर भी हो सके। इसके बाद वो दिल्ली चले गए और वहां केले का ठेला लगाना शुरू किया। इससे उनकी ठीकठाक इनकम होने लगी और जिंदगी कुछ बेहतर हुई।

4-5 लोगों का ग्रुप बनाकर शुरू किया बिजनेस 

इसके बाद रामकरन के मन में एक दिन ख्याल आया कि क्यों न केले के बिजनेस में कुछ नया कर इसे बढ़ाया जाए। इसके बाद उन्होंने 4-5 लोगों का एक ग्रुप बनाकर छोटा-सा गोदाम बनाया। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इसे कोल्डस्टोरेज में तब्दील कर दिया। बाद में वो बाहर से केले मंगाने लगे। रामकरन के मुताबिक, चूंकि मैं एक किसान का बेटा हूं तो मैंने सोचा क्यों न केले की खेती की जाए।

शुरुआत में केले की खेती से हुआ 12 लाख का मुनाफा

इसके बाद राम करन ने सबसे पहले कुशीनगर में केले की खेती शुरू की। धीरे-धीरे इससे अच्छी कमाई होने लगी तो उन्होंने अपने गांव बस्ती में भी केले की खेती का काम बढ़ाया। शुरुआत में उन्होंने 80 बीघा में केला लगाया, जिसमें करीब 40 लाख रुपए की लागत आई। वहीं, इससे उन्हें 12 लाख रुपए का मुनाफा हुआ। तब उन्हें केले की खेती के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी। हालांकि, इसके बाद से लगातार उनका बिजनेस बढ़ता गया।

सुकन्या समृद्धि योजना: 1000 रुपए महीने जमा करने पर 18 साल में कितना मिलेगा?

भारत के कई राज्यों में केले की खेती करते हैं रामकरन

रामकरन अब भारत के कई राज्यों में केले की खेती करते हैं। साथ ही वो लीज पर लेकर किसानों से भी खेती करवाते हैं। फिलहाल उनका ये बिजनेस उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में चल रहा है। उनका कहना है कि केले की खेती में गन्ने से ज्यादा कमाई है।

साल के 60 करोड़ कमाते हैं रामकरन

रामकरन के मुताबिक, फिलहाल केले की खेती से वो सालाना 60 करोड़ रुपए कमाते हैं। उनका कहना है कि किसान भाई अगर 4 एकड़ में गन्ने की खेती करते हैं तो उन्हें केले की खेती के लिए सिर्फ 1 एकड़ जमीन ही लगेगी। क्योंकि केले की खेती में एक एकड़ में ही इतना मुनाफा होगा, जितना गन्ने से चार एकड़ में होता है। सरकार के द्वारा केले की खेती के लिए प्रति एकड़ 42 लाख की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। आज के समय में खेती से मुंह मोड़ रहे किसानों के लिए रामकरन चौरसिया बहुत बड़ी प्रेरणा हैं।

ये भी देखें : 

2 बीघा जमीन से शुरू की खेती..अब साल के 60 करोड़ छाप रहा ये किसान