रेलवे जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अगले 2 महीने में इसका ट्रायल शुरू होगा और साल के अंत तक यह ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। 

Sleeper Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन की कामयाबी के बाद अब रेलवे जल्द स्लीपर वंदे भारत शुरू करने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित BEML में वंदे भारत के स्लीपर कोच का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने इस ट्रेन की खासियत बताने के साथ ही ये भी बताया कि स्लीपर वंदे भारत आखिर कब से पटरियों पर दौड़ने लगेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें कब से चलेगी Sleeper Vande Bharat

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत का ट्रायल अगले 2 महीने में शुरू हो जाएगा। वहीं, साल के आखिर तक ये ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी। वंदे भारत स्लीपर की खूबियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- इसमें बर्थ को और अधिक मजबूत और सेफ्टी बनाने के लिए चेन को हटाकर एक नए मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा टॉयलेट की सुविधा को लेकर भी खास ध्यान रखा गया है।

पैसेंजर सेफ्टी के साथ रनिंग स्टॉफ के लिए भी सुविधाएं

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, वंदे भारत के स्लीपर कोच मॉर्डर्न तकनीक के साथ ही पैसेंजर सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। इसमें लोको पायलट और सर्विस स्टाफ के लिए खास सुविधाएं भी रहेंगी। ट्रेन की डिजाइन को भी लेकर काफी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा ट्रेन में मेंटेनेंस स्टाफ के लिए एक अलग केबिन मौजूद रहेगा।

अधिकतम कितनी दूरी के लिए चलेंगी स्लीपर वंदे भारत

रेल मंत्री के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मैक्सिमम 800 से 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। मतलब अगर कोई पैसेंजर शाम 7-8 बजे से अपना सफर शुरू करता है तो वो सुबह 9-10 बजे तक अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच सकेगा।

जानें कितना होगा स्लीपर वंदे भारत का किराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत का किराया वर्तमान स्लीपर कोच की तुलना में ज्यादा होगा। हालांकि, फिर भी इसे आम यात्रियों की जेब को ध्यान में रखते हुए ही तय किया जाएगा। बता दें कि 16 कोच वाली एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की कीमत करीब 115 करोड़ रुपए के आसपास है। चेयरकार वंदे भारत के कोच की तुलना में इसके कोच ज्यादा मंहगे हैं।

ये भी देखें : 

इस हफ्ते शेयर बाजार में कमाई के एक नहीं 6 मौके, खुलने जा रहे ये बड़े IPO