26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू किया गया था। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। हाथ से लिखे हुए संविधान पर 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं। 

करियर डेस्क. 26 नवंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास है। क्योंकि इस दिन को संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में मनाया जाता है। भारत में औपचारिक रूप से 26 नवंबर 1948 को संविधान (Constitution) को अपनाया गया था लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना जागरूकता फैलाना है। 26 नवंबर को पहले कानून दिवस (Law day) के तौर पर मनाया जाता था मनाया जाता था। 19 नवंबर 2015 को भारत सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आइए जानते हैं संविधान दिवस के कुछ रोचक फैक्ट्स। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसने तैयार किया
डॉ भीमराव अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री थे। 1947 में उन्हें संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और उन्हें देश का नया संविधान लिखने की जिम्मेदारी दी गई। अमेरिकी इतिहासकार ग्रानविले सीवार्ड ऑस्टिन ने अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को 'सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सामाजिक दस्तावेज' के रूप में वर्णित किया है।

कितने दिनों में बनकर तैयार हुआ संविधान
भारत का संविधान बनने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। 26 नवंबर, 1949 को यह पूरा हुआ था लेकिन 26 जनवरी, 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था। संविधान की असली कॉपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिखी गई थी। संविधान की असली प्रतियां हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में लिखी गई थीं। आज भी भारत की संसद में हीलियम भरे डिब्बों में सुरक्षित तरीके से रखा गया है।

कैसी दिखती है मूल प्रति

  • 16 इंच चौड़ी है संविधान की मूल प्रति
  • 22 इंच लंबे चर्मपत्र शीटों पर लिखी गई है

दुनिया का सबसे बड़ा लिखिति संविधान
26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू किया गया था। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। हाथ से लिखे हुए संविधान पर 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं। संविधान 25 भागों, 470 अनुच्छेदों और 12 सूचियों में बंटा भारतीय संविधान किसी दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

इसे भी पढ़ें- Covid-19 के बाद पहली बार स्कूल जा रहा है आपका बच्चा, तो भेजने से पहले बरते ये 10 सावधानियां

RAS Main Exam 2021: RPSC ने तारीख घोषित की, 25 और 26 फरवरी को होगा एग्जाम, जल्द टाइम टेबल जारी होगा