World Music Day: आज वर्ल्ड म्यूजिक डे है। संगीत हर किसी की जिंदगी से जुड़ा होता है। मनोरंजन के साथ यह कई बीमारियों का इलाज भी है। आज के दौर में म्यूजिक करिअर मेकिंग के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। हजारों युवा म्यूजिक को करिअर के रूप में चुन रहे हैं।  

एजुकेशन डेस्क। कहते हैं संगीत हर मर्ज की दवा है। डिप्रेशन से लेकर कई गंभीर बीमारियों से पेशेंट को उबारने क लिए डॉक्टर्स म्यूजिक सुनने की सलाह देते हैं। यहां तक कि म्यूजिक थेरेपी भी काफी चर्चित हो गई है। ऐसे में म्यूजिक अब केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं रह गया है। करिअर बनाने के लिहज से भी म्यूजिक बहुत बड़ी फील्ड है। सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड में म्यूजिक को एक बेहतरीन करिअर ऑप्शन बना दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

career in music field: म्यूजिक में करिअर कैसे बनाएं
म्यूजिक का दायरा अब काफी बढ़ गया है। वोकल हो या इंस्ट्रुमेंटल दोनों ही फील्ड में करिअर के ढेरों ऑप्शन हैं. देश-विदेश में म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किए जाते हैं ऐसे में कैंडिडेट को अपना हुनर दिखाने के बेहतरीन मौके मिलते हैं। स्कू- और कॉलेज लेवल पर भी अब म्यूजिक को काफी तरजीह दी जा रही है। म्यूजिक में करिअर बनाने के लिए कई कोर्सेज हैं जिसमें दसवीं और 12वीं के बाद युवा इस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं। म्यूजिक में सर्टिफिकेट डिप्लोमा कोर्स, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रजुएशन की डिग्री हासिल कर युवा आगे बढ़ सकते हैं। देश में कई विश्वविद्यालय और संगीत महाविद्यालय मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ें. 5 कश्मीरी लड़कियों ने बनाया Sufiyana Music Group, अनोखी पहल से मचा रहीं धूम

World Music Day 2023: 10वीं के बाद म्यूजिक कोर्स

  • म्यूजिक में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स
  • म्यूजिक में एक साल डिप्लोमा
  • इंस्ट्रुमेंट्स में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स

career Option in music: 12वं के बाद म्यूजिक कोर्स

  • म्यूजिक में ग्रेजुएशन (बी. म्यूजिक)
  • म्यूजिक में बैचलर डिग्री
  • म्यूजिक में बीए (ऑनर्स)

different courses in music: ग्रेजुएशन के बाद म्यूजिक कोर्स

  • म्यूजिक में एमए (एम. म्यूजिक)
  • म्यूजिक में एमए
  • म्यूजिक में एमफिल डिग्री

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2023: पीजी के बाद म्यूजिक में कोर्स

  • म्यूजिक में पीएचडी की डिग्री

ये भी पढ़ें. World music Day 2022: संगीत में छुपा है 7 सेहत के राज, एक तो दर्द से है जुड़ा

देश के टॉप 10 म्यूजिक इंस्टीट्यूट और विश्वविद्यालय

  • केएम म्‍यूजिक कंजर्वेटरी, अरुम्बकम चेन्नई
  • कोलकाता संगीत विद्यालय, कोलकाता
  • स्‍वर्णभूमि संगीत अकादमी, तमिलनाडु
  • दिल्‍ली स्‍कूल ऑफ म्‍यूजिक, नई दिल्ली 
  • प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
  • मद्रास संगीत अकादमी, मद्रास 
  • भारतीय संगीत महाविद्यालय, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  • भातखंडे संगीत संस्‍थान, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  • अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय, मुम्बई
  • बाबासाहेब भीमराव अंबेदकर यूनिवर्सिटी, बिहार

म्यूजिक में करिअर अपॉर्च्यूनिटी
म्यूजिक में करिअर बनाने के ढेरों ऑप्शन हैं। वोकल और इंस्ट्रुमेंट्स दोनों ही फील्ड में युवा अपना करिअर चुन सकते हैं। अब म्यूजिक में करिअर बनाने के ढेरों मौकै हैं जैसे म्यूजिक कॉन्सर्ट, अपना म्यूजिक बैंड, म्यूजिक इंडस्ट्री में करिअर, स्टेज परफॉरमेंस, सरकारी कॉलेजों में म्यूजिक टीचर्स समेत कई मौके हैं।