ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल'(GIIS) के एक सदस्य अतुल तेमुर्निकर (Atul Temurnikar) ने बताया कि जापान के छात्र अपनी भाषा के साथ-साथ हिन्दी और फ्रेंच भाषा के बारे में बहुत अधिक रूचि रखते हैं। 

करियर डेस्क. पीएम मोदी (PM Modi) ने हाल ही में जापान का दौरा किया था इस दौरान यहां के एक छात्र ने पीएम मोदी से हिन्दी में बात की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो लोग चकित रह गए थे। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि जापान के स्टूडेंट्स में हिंदी और फ्रेंच भाषा ( Hindi and French ) का क्रेज बढ़ रहा है। जापानी छात्रों के लिए ये दोनों भाषाएं सबसे अधिक लोकप्रिय विदेशी भाषाओं में शामिल हैं। दरअसल, इस बात की जानकारी टोक्यो में 'ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल'(GIIS) के एक सदस्य अतुल तेमुर्निकर (Atul Temurnikar) ने दी। बता दें कि जीआईआईएस छह देशों के संस्थान हैं। तेमुर्निक ने कहा कि जापानी छात्र अपनी संस्कृति को बचाए रखते हुए एशियाई और पश्चिमी संस्कृतियों के बारे में जानकारी लेने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक शिक्षा जापानी और प्रवासी छात्रों को दूसरे देशों की संस्कृतियों के बारे में और अधिक विस्तार से जानकारी देने का अवसर देती है। जीआईआईएस के 16 संस्थानों में 15,000 छात्र हैं। तेमुर्निकर ने उस छात्र के बारे में भी जानकारी दी जिसने हाल ही में पीएम मोदी के जापान दौरे में उनसे हिन्दी भाषा में बात की थी। इस छात्र के हिन्दी में बात करने का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। दरअसल, छात्र रित्सुकी कोबायाशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हिंदी में बात करते हुए उनका ऑटोग्राफ भी मांगा था। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी इस छात्र से बात की थी। 

तेमुर्निकर ने कहा कि जापानी छात्रों के बीच हिंदी एक लोकप्रिय भाषा है और इसे कक्षा एक से 10 तक के दोनों पाठ्यक्रमों, 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन' और 'कैम्ब्रिज आईजीसीएसई' में पढ़ाया जाता है। जापानी छात्र भाषा विविधता पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के लोगों के बीच संबंध लगभग एक सदी पुराने हैं। जीआईआईएस टोक्यो में 19 देशों के छात्र पढ़ाई करते हैं। ये छात्र हिंदी, फ्रेंच, जापानी, संस्कृत, मंदारिन, अरबी और तमिल समेत कई भाषाओं को सीखते हैं। 

उन्होंने बताया कि हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए संस्थान नें कई तरह के प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था में वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ-साथ कई तरह के आयोजन होते हैं जो छात्रों को हिन्दी सीखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- UKPSC ने जारी किया पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट, कैंडिडेट्स रोल नंबर से देखें अपना स्कोर

NEET 2022 के लिए हुए बंपर रजिस्ट्रेशन, पिछले साल की तुलना में 2.57 लाख ज्यादा कैंडिडेट्स