भारतीय रेलवे वर्तमान में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 17 जोन में बंटा हुआ है। हर साल कई पदों पर भर्तियां की जाती हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने रेलवे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होते हैं।
करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे ज्यादातर युवा भारतीय रेलवे (Indian Railways) में जॉब पाना चाहते हैं। उन्हें रेलवे में नौकरी पाने के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है। रेलवे में फर्स्ट क्लास यानी ग्रुप A की जितनी भी वैकेंसी निकलती हैं, वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से होती हैं, जबकि ग्रुप C और D की भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी RRB (Railway Recruitment Board) की होती है। आइए जानते हैं रेलवे में नौकरी पाने की क्या होती योग्यता, आरआरबी की तरफ से किन-किन पदों की जाती हैं भर्तियां...
रेलवे में जॉब पाने की योग्यता
रेलवे में जॉब पाने की योग्यता पद के अनुसार होती है। रेलवे ग्रुप A की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसी डिग्री की आवश्यकता होती है। जबकि ग्रुप C के पदों के लिए 12वीं पास, ग्रुजेएशन जरूरी होता है। वहीं, ग्रुप D की नौकरी के लिए 10वीं पास, पॉलिटेक्टनिक या आईटीआई जैसे कोर्स की मांग की जाती है। आयु सीमा भी अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग निर्धारित होती है।
RRB की भर्ती परीक्षाएं
- आरआरबी NTPC परीक्षा
- आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा
- आरआरबी जूनियर इंजीनियर एग्जाम
- आरआरबी ग्रुप D की परीक्षाएं
ग्रुप सी टेक्निकल वैकेंसी
- असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन
- सिग्नल और टेलीकम्यूनिकेशन
- इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल
- सीनियर सेक्शन इंजीनियर
- जूनियर इंजीनियर
ग्रुप सी नॉन टेक्निकल वैकेंसी
- असिस्टेर स्टेशन मास्टर
- टिकट कलेक्टर (TC)
- गुड्स गार्ड
- ट्रैफिक अप्रेंटिश
- कमर्शियल अप्रेंटिश
- सीनियर क्लर्क टाइपिस्ट
- इंक्वॉयरी और रिजर्वेशन क्लर्क
रेलवे टेक्निकल नौकरी
- इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विस (IRSS)
- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ (सिविल) इंजीनियर्स (IRSE)
- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME)
- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ सिग्नल इंजीनियर्स (IRSSE)
- इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IRSEE)
रेलवे नॉन टेक्नीकल नौकरियां
- रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF)
- इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
- इंडियन रेलवे एकाउंट सर्विस (IRAS)
- इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (TRPS)
इसे भी पढ़ें
Career Options : 12वीं में 50% से कम हैं मार्क्स.. जानें कहां-कहां दे सकते हैं करियर को ऊंची उड़ान
Career Tips: आयुर्वेद में बनाना है करियर तो जानें बेस्ट कोर्स और कॉलेज






