श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़कर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav T20 Century) भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्या ने केएल राहुल (KL Rahul) को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। 

10 Fastest T20 Century. श्रीलंका के खिलाफ शानदार सेंचुरी मारकर सूर्यकुमार यादव फिर से सुर्खियों में हैं। सूर्या ने सिर्फ 45 गेंद पर यह सेंचुरी जड़ी और भारत की तरफ से सबसे तेज टी20 शतक मारने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उनसे आगे अब सिर्फ भारत के रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 35 गेंद पर टी20 शतक लगाया है। यह भी ताज्जुब की बात है कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के यह शतक श्रीलंका के खिलाफ ही आए हैं। लेकिन जब हम बात दुनिया में सबसे तेज टी20 शतक की करेंगे तो सूर्यकुमार यादव 9वें पोजीशन पर हैं। आइए जानते हैं सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

35 गेंद पर तीन बल्लेबाजों के शतक
टी20 का सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर हैं जिन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया। वहीं भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा और तुर्की के खिलाफ सुदेश विक्रमशेखर ने नाम पर भी 35 गेंद पर ही टी20 में शतक लगाने का कीर्तिमान है। वहीं 39 गेंद पर शतक तुर्की के खिलाफ ही शिवकुमार ने जड़ा है। जॉर्ज मुंशे ने 41 गेंद पर टी20 शतक लगाया है। 42 गेंद पर हजरतुल्लाह जजई, 43 गेंद जीन पियरे और 45 गेंद पर रिचर्ड लेवी ने शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में अब 45 गेंद पर शतक जड़ने का रिकार्ड सूर्यकुमार यादव के नाम भी हो गया है।

किसने कितनी गेंद पर जड़ी टी20 सेंचुरी
1- डेविड मिलर ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंद पर शतक मारा।
2- रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर सेंचुरी जड़ी।
3- सुदेश विक्रमशेखर ने तुर्की के खिलाफ 2019 में 35 गेंद पर शतक मारा।
4- शिवकुमार पेरियालवार ने तुर्की के खिलाफ 2019 में 39 गेंद पर सेंचुरी जड़ी।
5- हेनरी जॉर्ज मुंसे ने नीदरलैंड के खिलाफ 2019 में 41 गेंद पर शतक जड़ा।
6- शहरयार बट ने 2019 में चेक गणराज्य के खिलाफ 41 गेंद पर शतक मारा।
7- हजरतुल्लाह जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंद पर सेंचुरी जड़ी।
8- रिचर्ड लेवी ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंद पर सेंचुरी मारी।
9- सूर्यकुमार यादव ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंद पर शतक जड़ा।
10- फाक डू प्लेसिस ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद पर सेंचुरी ठोंकी।

पहली टी20 सेंचुरी किसके नाम है
दुनिया में पहली टी20 सेंचुरी जड़ने का कीर्तिमान वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार 100 रन बनाए थे। जबकि दूसरी सेंचुरी सुरेश रैना के नाम है जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली थी। 2010 में ही श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने तीसरी टी20 सेंचुरी जिम्बाबवे के खिलाफ लगाई थी। इसके बाद चौथा शतक न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और पांचवां शतक इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 2014 में जड़ा था।

यह भी पढ़ें

10 PHOTOS में देखें सूर्या का तूफान, श्रीलंका को क्या गजब धोया भाई...