ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में क्रिकेटर अपनी पत्नी के स्विम सूट में नजर आया।  

स्पोर्ट्स डेस्क: कोरोना वायरस के कारण फिलहाल दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं। वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भीड़ लगाने पर पाबन्दी है। इस कारण दुनिया के लगभग सरे स्पोर्ट्स इवेंट कैंसिल कर दिए गए हैं। लॉकडाउन के बीच ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सनसनी फैला दी। इस वीडियो में वॉर्नर अपनी वाइफ के स्विमसूट में नजर आए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काफी मजेदार है वीडियो 
वीडियो में वॉर्नर होनी वाइफ केंडिस वॉर्नर के साथ नजर आए। शुरुआत में डेविड क्रिकेट जर्सी में दिखे। पीछे उनकी वाइफ स्विमसूट पहने बोट चलाने की एक्टिंग करती नजर आई। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद सीन बदल गया। डेविड स्विमसूट में नजर आए और उनकी वाइफ क्रिकेट जर्सी में।

View post on Instagram

लोगों को पसंद आया वीडियो 
डेविड के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इससे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। कुछ दिनों पहले डेविड ने एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें वो अपनी 10 महीने की बेटी के पैर पकड़कर उसे नचाते नजर आए। 

View post on Instagram

बड़ी बेटी के कहने पर ज्वाइन किया टिकटोक 
डेविड ने अपनी बड़ी बेटी के कहने पर टिकटोक ज्वाइन किया है। इसके बाद से वो लगातार वीडियो बना रहे हैं। बता दें कि 33 साल के डेविड वॉर्नर इस बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल स्थगित हो गए।