आईपीएल 14 के लिए कुछ ही समय पहले खिलाड़ियों की नीलामी की गई। इसमें दिल्ली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दो करोड़ 20 लाख रुपए में ख़रीदा। स्टीव को खरीदने में किसी टीम ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन आखिर में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल की नीलामी में जहां कई खिलाड़ियों की बोली ऊंचे दाम पर लगी वहीँ कुछ अपने बेस प्राइस पर बिके। वहीं कुछ तो बिक ही नहीं पाए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। जहां पहले उन्हें कोई खरीद नहीं रहा था, वहीं बाद में बेस प्राइस से 20 लाख ज्यादा में दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया। इससे पहले पिछले सीजन में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने दावा किया है कि आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले स्मिथ चोट का बहाना कर सीरीज से नाम वापस ले सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिए करेंगे बहाना 
माइकल क्लार्क ने दावा किया है कि स्मिथ टूर्नामेंट से पहले बहाना कर सीरीज से किनारे हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले सीजन में स्मिथ का प्रदर्शन बिलकुल अच्छा नहीं था। इसके बावजूद उनकी बोली दो करोड़ बीस लाख रुपए में लगी है। लेकिन अगर टूर्नामेंट से पहले स्मिथ को चोट लग जाए और वो आईपीएल के लिए इंडिया ना जाए, तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। वो 11 हफ्ते अपने परिवार से दूर नहीं रह सकते। 

बिना शानदार प्रदर्शन के बिके स्मिथ 
माइकल क्लार्क ने कहा कि स्मिथ ने ट्वेंटी ट्वेंटी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। साथ ही उनका आईपीएल में प्रदर्शन भी अच्छा नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा था। पहले उन्हें कोई खरीद नहीं रहा था लेकिन बाद में दिल्ली ने बीस लाख ज्यादा देकर उन्हें खरीद लिया। लेकिन अब क्लार्क के दावे के बाद फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ गई है।