भारत के दिग्गज खेल पत्रकार और कॉमेंटेटर किशोर भीमनी का गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया। किशोर भीमनी को 14 सितंबर को कोलकाता के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे भीमनी का आज सुबह 6.25 मिनट पर हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के दिग्गज खेल पत्रकार और कॉमेंटेटर किशोर भीमनी (Kishore Bhimani) का गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें 14 सितंबर को कोलकाता के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से बीमारी के जूझ रहे भीमनी का आज सुबह 6.25 मिनट पर हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। किशोर भीमनी के जाने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बिशन सिंह बेदी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बात दें कि भीमनी को "क्रिकेट की आवाज" के रूप में भी जाना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कॉमेंटेटर और पत्रकार थे किशोर भीमनी
किशोर भीमनी को साल 2013 में मीडिया और कमेंट्री के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अजीवमेंट पुरस्कार मिला था। यह पुरुस्कार उन्हें भारत के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान कोच रवि शास्त्री ने दे दिया था।

कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
भीमनी की मौत की खबर सुनकर मीडिया और खेल जगत में शोक की लहर है। कई पत्रकारों और क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने भी ट्विटर पर किशोर भीमनी को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने लिखा कि किशोर भीमनी अच्छे पुराने जमाने के क्रिट लेखक थे, जिन्होंने एक खिलाड़ी की तरह क्रिट राइटिंग की। उनके जीवनसाथी और पुत्र गौतम के प्रति संवेदना, गॉडबेललेस ऑलवेज।

Scroll to load tweet…

जाने-माने क्रिकेट पत्रकार हर्षा भोगले ने भी किशोर भीमनी को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। 

Scroll to load tweet…

राजदीप सरदेसाई ने भी ट्विटर पर उन्हें नमन किया और लिखा कि क्रिकेट कमेंट्री के महान पात्रों में से एक, खेल पर एक विश्वकोश, एक तेज राय और एक सच्चे क्रिकेट उत्साही किशोर भीमनी का निधन हो गया है, उन्हें बहुत याद किया जाएगा RIP

Scroll to load tweet…