अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में जीत को ‘‘सपना पूरा होना’’ बताते हुए बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने अपनी टीम के खिलड़ियों द्वारा प्रदर्शित आक्रमकता पर अफसोस जताते हुए कहा जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

पोटचेफ्सट्रूम. अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में जीत को ‘‘सपना पूरा होना’’ बताते हुए बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने अपनी टीम के खिलड़ियों द्वारा प्रदर्शित आक्रमकता पर अफसोस जताते हुए कहा जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैच के दौरान ज्यादा ही आक्रामक थे बांग्लादेश के फील्डर
आज के मैच के दौरान अपने तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम के लिए क्षेत्ररक्षण करते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही आक्रमकता दिखा रहे थे और हर गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाज को कुछ ना कुछ टिप्पणी कर रहे थे।

यहां तक कि बांग्लादेश के जीत के करीब पहुंचने के बाद भी इस्लाम को कैमरे के सामने टिप्पणी करते देखे गए।

मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान ने भारत को दी बधाई 
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाते हुए बांग्लादेशी कप्तान अकबर ने कहा, ‘‘हमारे कुछ गेंदबाज भावावेश में थे और ज्यादा उत्साहित हो गए थे। मैच के बाद जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भारत को बधाई देना चाहूंगा।’’अकबर ने कहा, ‘‘यह सपना पूरा होने जैसा है। हमने पिछले दो साल में बहुत मेहनत की है और यह उसी का नतीजा है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)