बिग बैश लीग (Big Bash League) में सिडनी थंडर की टीम सिर्फ 15 रनों पर ऑलआउट हो गई। टी20 क्रिकेट का यह सबसे कम स्कोर है। सिडनी (Sydney Thunder) की टीम सिर्फ 35 गेंदों का ही सामना कर पाई और उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंचा। 

Lowest Score In T20 Cricket. क्रिकेट की दुनिया में रोज कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे जानकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबा लेते हैं। रहस्य, रोमांच और अनोखे कीर्तिमान ही क्रिकेट की यूएसपी है। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग में कुछ ऐसा ही कारनामा हुआ है, जो टी20 क्रिकेट का सबसे अनोखा कीर्तिमान है। दरअसल, सिडनी थंडर की पूरी टीम सिर्फ 15 रनों र ऑलआउट हो गई। टीम के 11 खिलाड़ी मिलकर सिर्फ 36 गेंदों का ही सामना कर पाए और टी20 क्रिकेट का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड बन गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिडनी थंडर का ब्लंडर
टी20 क्रिकेट में पहली बार कोई टीम 20 रन से भी कम स्कोर पर आउट हुई है। सिडनी थंडर को 140 रनों का टार्गेट मिला था लेकिन वे तो कुछ और ही सोचकर मैदान पर पहुंचे थे। ओपनर एलेक्स हेल्स और मैथ्यू गिल्क्स खाता तक नहीं खोल पाए। टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले रिली रूसो 3 रन पर चलते बने। इसके बाद तो जो भी क्रीज पर पहुंचा बस आउट होकर वापस लौटता रहा। एडिलेड स्ट्राइकर्स के गेंदबाज थान्टर्न ने 2.5 ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 5 विकेट हासिल किया। वेस एगर ने 6 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया।

कैसी रही सिडनी की बैटिंग

  • सिडनी थंडर के 4 बैट्समैन 0 पर आउट हुए
  • सिडनी का कोई बैटर 10 रन नहीं बना पाया
  • सिडनी थंडर के बैटर का सर्वाधिक स्कोर 4 रन
  • कोई भी बल्लेबाज 6 से ज्यादा गेंद नहीं खेल पाया
  • कुल 35 गेंद पर 15 रन बने इसमें 3 एक्स्ट्रा रन रहे

टी20 क्रिकेट के 5 सबसे कम स्कोर
टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड तुर्की के नाम था जिन्होंने 8.3 ओवर में सिर्फ 21 रन बनाए थे। वहीं शेसेल्स की टीम ने रवांडा के खिलाफ केवल 23 रन बनाए थे। इससे पहले काउंटी टीम समरसेट ने 6 ओवर में सिर्फ 24 रन बनाए थे। एबटाबाद फाल्कन्स ने भी 5 ओवर में 24 रन ही बनाए थे। अब इन टीमों का रिकार्ड भी टूट गया है और सिडनी थंडर ने सिर्फ 15 रनों का नया रिकार्ड कायम कर दिया है।

यह भी पढ़ें

IND V/S BAN: शुभमन गिल ने जड़ी पहली टेस्ट सेंचुरी, पुजारा ने ठोंका करियर का सबसे तेज शतक, भारत की बड़ी लीड