बांग्लादेश के खिलाफ आज से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को डेब्यू का मौका मिल सकता है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर आज होने वाले मुकाबले से पहले ही शिवम दुबे चर्चा में आ गए।

नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ आज से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को डेब्यू का मौका मिल सकता है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर आज होने वाले मुकाबले से पहले ही शिवम दुबे चर्चा में आ गए। दरअसल, बीसीसीआई ने दुबे का एक 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया, यह लोगों का काफी पसंद आया और लोगों ने उन्हें अगला युवराज सिंह बता दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैच से पहले बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें दुबे नेट पर अभ्यास करते दिख रहे हैं। दुबे जिस अंदाज में बॉल को हिट कर रहे हैं, उससे वे युवराज सिंह की याद दिला रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, अगले युवराज की तरह। वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा, क्या ये युवराज की याद नहीं दिलाते। इस पर कई लोगों ने हा में जवाब दिया। 

Scroll to load tweet…


घरेलू क्रिकेट में किया बेहतरीन प्रदर्शन
शिवम दुबे ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टीम में शामिल किया गया। आज वे टी-20 में डेब्यू भी कर सकते हैं। एक रणजी मैच में एक ओवर में 5 छक्के लगाए थे। शिवम मौजूदा भारतीय कोच रवि शास्त्री के 6 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए थे। उनका बल्लेबाजी करने का अंदाज युवराज सिंह की याद दिलाता है।

कौन हैं शिवम दुबे ?
मुंबई में जन्में इस 26 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपनी शानदार हिटिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शिवम आईपीएल में आरसीबी के लिए भी चुने गए हैं। बल्ले के अलावा शिवम मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं और टीम के लिए उपयोगी गेंदबाज भी हैं।