भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी को 2 साल हो चुके हैं। आज के ही दिन भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर नुपुर ने अपनी शादी का वीडियो शेयर करते हुए काफी इमोशनल और प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

नई दिल्ली. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी को 2 साल हो चुके हैं। आज के ही दिन भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर नुपुर ने अपनी शादी का वीडियो शेयर करते हुए काफी इमोशनल और प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। मेरठ की रहने वाली नूपुर नारंग पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं। भुवनेश्वर की शादी से पहले उनके साथी खिलाड़ी शिखर धवन ने एक वीडियो शेयर कर उनको चेतावनी भी दी थी। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था और कई क्रिकेटरों ने शादी से पहले भुवनेश्वर के मजे ले लिए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नुपुर ने शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा "शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं। मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो तुमसे ज्यादा कीमती हो। आप से अनगिनत बार प्यार करती हूं। नुपुर की इस फोटो पर अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने भी शुभकामनाएं दी हैं। 

View post on Instagram

नुपुर भुवनेश्वर के बचपन की दोस्त हैं। नुपुर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से की थी और फिर वो मेरठ आ गई थी। मेरठ में भुवनेश्वर और नुपुर पहले दोस्त बने और फिर दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला कर लिया। भुवनेश्वर यदि क्रिकेट में नहीं आते तो वो सेना में जाना चाहते थे।