अली खान ने अपनी पहली ही CPL गेंद पर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को आउट करके सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद ही उन्हें अमेरिका के लिए खेलने का मौका मिला। 

नई दिल्ली. IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। इस नीलामी ने 12 देशों के 332 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। नीलामी के लिए कुल 997 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिसमें सिर्फ 332 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गए हैं। इस सूची में अमेरिका के अली खान भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब अमेरिका, UAE और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी IPL का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले कोई भी अमेरिका या स्कॉटलैंड का खिलाड़ी IPL में शामिल नहीं हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान की गलियों में सीखे क्रिकेट के गुर 
अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने पाकिस्तान की गलियों में ही क्रिकेट खेलना सीखा। इसके बाद उनका पूरा परिवार अमेरिका में जाकर रहने लगा। अली खान को अमेरिका में पहली बार फेसबुक के जरिए एक टूर्नामेंट खेलने का आमंत्रण मिला था। इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के बाद अली सभी की नजरों में आ गए। जब ICC ने अमेरिका में क्रिकेट का विस्तार करने की कोशिश की तब अली की किस्मत चमक उठी और उन्हें बड़ी लीग में खेलने का मौका मिला। ओपन ट्रायल में कर्टनी वाल्श ने अली को WICB की 15 सदस्यों की टीम में भी रखा था। 

Scroll to load tweet…

अली खान नई और पुरानी दोनों गेंदों को स्विंग करा सकते हैं। इसके साथ ही अली खान ठीक ठाक गति के साथ यॉर्कर भी फेंक सकते हैं। यही वजह थी कि उन्हें 2016 में कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला। इस टूर्नामेंट के खत्म होने तक विश्व क्रिकेट में अली खान को पहचान मिल चुकी थी। अली खान ने अपनी पहली ही CPL गेंद पर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को आउट करके सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद ही उन्हें अमेरिका के लिए खेलने का मौका मिला। अली खान अपनी टीम को वर्ल्डकप में खेलते देखना चाहते हैं।