चंद्रयान-2 मिशन की कामयाबी पर कई दिग्गज लोगों ने इसरो को बधाई दी है।

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 सोमवार दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ। प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद ही यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया। मिशन की कामयाबी पर कई दिग्गज लोगों ने इसरो को बधाई दी है। इनमें राजनीति, फिल्म और खेल से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। इस मौके पर टर्बनेटर के नाम से मशहूर रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह का ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या लिखा हरभजन सिंह ने…
हरभजन ने कई देशों के फ्लैग्स को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ देशों के झंडे में चांद है, जबकि कुछ देशों के झंडे चांद पर हैं।' हरभजन ने ट्वीट में जिन देशों के झंडे शेयर किए उनमें पाकिस्तान का झंडा भी है। इसके अलावा तुर्की, लीबिया, ट्यूनीशिया, अजरबैजान, अल्जीरिया, मलेशिया, मालदीव और मॉरितानिया के झंडे शामिल हैं। इसके साथ ही हरभजन ने भारत को अमेरिका, चीन और रूस के साथ शामिल करते हुए चारों देशों के झंडे भी शेयर किए। #Chandrayaan2theMoon के साथ किए गए हरभजन के ट्वीट को अब तक हजारों लोग रीट्वीट कर चुके हैं।