भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 34वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। विराट कोहली के लिए यह बेहद खास जन्मदिन है क्योंकि इस वक्त वे ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेल रहे हैं। हालांकि इंडिया में उनके चाहने वाले विराट को मिस भी कर रहे हैं। 

Virat Kohli Birthday. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्यारी बेटी वामिका भी पापा को जन्मदिन पर याद कर रही होंगी। अगर विराट कोहली घर पर होते तो पूरा दिन वामिका के साथ गेम खेलते लेकिन अभी वे इंडिया से बाहर हैं और फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे हैं। विराट कोहली की प्यारी सी बेटी वामिका भी कह रही हैं हैप्पी बर्थडे टू यू पापा। वहीं विराट की वाइफ अनुष्का ने भी शानदार तस्वीरें शेयर करके पति का जन्मदिन मनाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विराट ने मनाया जन्मदिन
ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान केक काटा गया और सभी खिलाड़ी स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहे। टीम के खिलाड़ियों ने अपने इस शानदार खिलाड़ी को बर्थडे विश किया और केक का भी लुत्फ उठाया। वहीं इंडिया में विराट कोहली के फैन उनकी तस्वीरे के सामने केक काट रहे हैं और अलग-अलग अंदाज में बधाईयां दे रहे हैं। कुछ लोग तो टीवी स्क्रीन्स पर विराट को देखकर जन्मदिन मना रहे हैं। शायद उनकी बेटी वामिका भी पापा की तस्वीर देखकर उन्हें बर्थडे विश कर रही हैं। 

Scroll to load tweet…

बेटी के लिए हैं सबसे अच्छे पिता
विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका इसमें पिता और मां के नामों का मिश्रण है। विराट कोहली भी दूसरे पिताओं की तरह अपनी बेटी के लिए सामान्य पिता हैं। लेकिन दुनिया यह जानती है वामिका कितने बड़े सुपरस्टार की बेटी है। विराट कोहली के जन्मदिन पर वाइफ अनुष्का ने भी अपने ही अंदाज में उन्हें विश की है। वहीं बेटी भी इस मौके पर पापा को याद कर रही हैं। देश के कोने-कोने में विराट कोहली के फैन हैं और वे इस बार विराट का जन्मदिन बेहतरीन अंदाज जन्मदिन मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Virat Kohli Birthday: अपने ही अंदाज में अनुष्का ने मनाया जन्मदिन, शेयर की हबी विराट की कुछ दिलचस्प तस्वीरें