धोनी कप्तान होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की बजाय इकोनॉमी क्लास में टीवी क्रू के साथ सफर करते थे। 


नई दिल्ली. टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की सादगी के किस्से मशहूर हैं। फैंस के साथ उनका बर्ताव हो या मैदान के बाहर का जीवन हो। धोनी अपने चाहने वालों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक साधारण से परिवार में जन्म लेने के बाद उन्होंने दुनिया के सबसे सफल कप्तान होने का गौरव भी प्राप्त किया। कई बड़े कीर्तिमान रचे, पर उनके अंदर की सादगी हमेशा ही बरकरार रही। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी उनकी इस शादगी के दीवाने हैं। गावस्कर ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार में अपने कॉलम में लिखकर बताया कि धोनी कप्तान होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की बजाय इकोनॉमी क्लास में टीवी क्रू के साथ सफर करते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गावस्कर ने बताया कि भारतीय टीम देश के अंदर खेले जाने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए भी एक खास प्लेन से सफर करती है। इसमें सीमित संख्या में ही बिजनेस क्लास की सीटें होती हैं, जो कप्तान कोच के साथ साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए रिजर्व होती हैं। प्लेन की इकोनॉमी क्लास में बाकी खिलाड़ी और टीवी क्रू सफर करते हैं। टीवी क्रू खिलाड़ियों के साथ ही ट्रवल करते हैं क्योंकि मैच से पहले उन्हें केबल और कैमरे सहित बाकी चीजों की सेटिंग करनी होती है। इस दौरान धोनी अक्सर अपनी बिजनेस क्लास की सीट छोड़कर टीवी क्रू के साथ बैठ जाते थे। 

कप्तान होने के बावजूद बिजनेस क्लास छोड़ देते थे धोनी 

धोनी उस समय भारत के सबसे अहम खिलाड़ी थे पर वो बिजनेस क्लास की सीट छोड़ देते थे। आमतौर पर खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाते हैं। धोनी की सादगी का यह कोई पहला किस्सा नहीं है। मैदान के बाहर कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जो धोनी की सादगी को बयां करती हैं। उन्होंने अपनी शादी भी बहुत ही साधारण तरीके से की थी। यहां तक की बहुत से लोगों को उनकी शादी के काफी दिनों बाद इस बारे में पता चला था।