धोनी अभी भी BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारतीय टीम में फिर से अपनी जगह बनानी होगी। अगर धोनी भारतीय टीम में वापसी करते हैं तो उन्हें फिर से कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। 

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। धोनी ने पिछले 6 महीने से भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड का यह कदम लाजिमी था, पर धोनी अभी भी BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारतीय टीम में फिर से अपनी जगह बनानी होगी। अगर धोनी भारतीय टीम में वापसी करते हैं तो उन्हें फिर से कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी का बाहर होना कोई चौकाने वाली बात नहीं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी का कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होना कोई चौकाने वाली बात नहीं है। यह लिस्ट जारी करने से पहले धोनी को इस बात की जानकारी दी गई थी। धोनी ने पिछले 6 महीने से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस वजह से उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं रखा जा सकता। BCCI के अधिकारी ने कहा कि धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर करने से पहले बताया जाना जरूरी है कि उन्हें लिस्ट से बाहर किया जा रहा है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह काम ठीक तरीके से किया। 

प्रो राटा के आधार पर मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट 

अगर धोनी फिर से भारतीय टीम में जगह बनाते हैं तो उन्हें प्रो राटा के आधार पर BCCI का कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है। नियम के अनुसार जिस खिलाड़ी ने 3 टेस्ट या 8 वनडे मैच खेले हों उसे कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है। धोनी को भी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए इतने ही मैच खेलने होंगे।