धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हैं। माही की पत्नी साक्षी धोनी ने भी तीखा जवाब भी दिया। अब भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और माही के बचपन के कोच का बयान भी सामने आया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। जब से टीम के धुरंधर बल्लेबाज माही यानी महेंद्र सिंह धोनी बाहर हैं उनके संन्यास की अटकलों का बाजार गरम है। बुधवार को भी ट्विटर पर #DhoniRetiers ट्रेंड करने लगा और लोग तरह-तरह की कयासबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस बीच माही की पत्नी साक्षी धोनी ने भी तीखा जवाब भी दिया। अब भारतीय टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और माही के बचपन के कोच का बयान भी सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माही करीब 10 महीने से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। हालांकि उनके संन्यास की अफवाह पिछले 5 साल से उड़ रही है। माही के संन्यास पर बचपन के कोच केशव बनर्जी ने रांची में कहा कि वो छिपकर संन्यास लेने वालों में से नहीं है। 

माही के पीछे पड़े हैं लोग 
बनर्जी ने कहा, "धोनी को कब क्या करना है अच्छी तरह से पता है। उसे जब लगेगा कि अब समय आ गया है तो वह बीसीसीआई को बताएगा और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबको जानकारी दे देगा। सोशल मीडिया की बातों में ना जाएं। वहां की कई चीजें बाद में फर्जी निकलती हैं।" बनर्जी ने यह भी कहा, "जब वो संन्यास के बारे में सोचेंगे तो हमें बता देंगे। लोग पता नहीं क्यों माही के पीछे पड़े हुए हैं।" 

गुरु कर्स्टन भी भड़के 
2011 विश्वकप में टीम इंडिया के कोच रहे गैरी कर्स्टन ने भी धोनी का सपोर्ट करते हुए अटकलों पर विराम लगाने को कहा। उन्होंने कहा, "धोनी न सिर्फ भारत बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के एक अविश्वसनीय क्रिकेटर हैं। वो बुद्धिमान, जुझारू, शांत और मैच विनर प्लेयर हैं। यही खूबियां उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती हैं। गैरी ने कहा कि "धोनी को अपनी शर्तों पर क्रिकेट छोड़ने का अधिकार है। 'रिटायरमेंट' के लिए किसी को भी हुक्म नहीं चलाना चाहिए।" इसके साथ ही गैरी ने एक बार फिर टीम इंडिया का कोच भी बनने की इच्छा जताई। 

साक्षी ने भी लगाई लताड़ 
इससे पहले माही की पत्नी साखी धोनी ने भी ट्विटर पर धोनी के संन्यास की अटकलों पर ट्रोल्स की जमकर खबर ली। अटकलों को लेकर एक ट्वीट में साक्षी ने कहा कि लॉकडाउन में लोग मानसिक तौर पर अस्थिर हो गए हैं इस वजह से ऐसी चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि बाद में साक्षी ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।