क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने एक बच्चे को जन्म दिया। उनके घर बेटा पैदा हुआ है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने 10 जुलाई, 2021 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। भज्जी और गीता के घर बेटे का जन्म हुआ है। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की और इसे कैप्शन दिया, 'एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद मिला, शुक्र आ तेरा मलका।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मां और पिता दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन सहित कई क्रिकेटर्स ने हरभजन को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी है।

मार्च में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
इसी साल मार्च में गीता बसरा और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने घोषणा की कि वे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाले हैं। 37 वर्षीय स्पिनर ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ और बेटी के साथ फोटो शेयर कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी। तस्वीर में उनकी बेटी को टैगलाइन के साथ एक टी-शर्ट पकड़े हुए देख गया था, जिसमें लिखा था कि वह जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। 

जुलाई में हुआ था बेटी का भी जन्म
हरभजन सिंह का जुलाई महीने से खास नाता है, क्योंकि उनके खुद के जन्मदिन से लेकर उनकी बच्ची का जन्म भी इसी महीने में हुआ था। दरअसल, हरभजन सिंह का बर्थडे 3 जुलाई को आता है। वहीं, उनकी एक 5 साल की बेटी भी है जिसका जन्म 27 जुलाई 2019 में हुआ था और अब दूसरी बार भी 10 जुलाई को पापा बने हैं। ऐसे में पापा के साथ ही दोनों बच्चों का जन्मदिन भी जुलाई में आएगा।

2015 में हुई थी गीता-भज्जी की शादी
हरभजन सिंह ने 19 अक्टूबर 2015 को अभी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की। दोनों की शादी जालंधर में पारंपरिक पंजाबी रिति-रिवाज के साथ हुई थी। बता दें कि हरभजन ने जब मैच खेलने के लंदन में थे, तब उन्होंने गीता को 'वो अजनबी' गाने में पहली बार देखा था। गीता और भज्जी की पहली मुलाकात साल 2007 में आईपीएल के दौरान हुई। दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 

ये भी पढ़ें- कौन हैं फील्ड पर शेरनी सी फुर्ती दिखाने वाली ये खिलाड़ी, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हिरोइन को देती है मात

क्रिकेट के 'ज्ञानी बाबा' ने की भविष्यवाणी, इस दिन पैदा होगा भारतीय टीम का नया कप्तान