ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स का मुंबई में निधन हो गया। वे 59 साल के थे। बताया जा रहा है कि डीन जोन्स को दिल का दौरा पड़ा है। जोन्स ने 1984 में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। डीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के ब्रॉडकास्ट से जुड़े थे। इसलिए वे इस समय मुंबई में थे।

मुंबई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स का मुंबई में निधन हो गया। वे 59 साल के थे। बताया जा रहा है कि डीन जोन्स को दिल का दौरा पड़ा है। जोन्स ने 1984 में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। डीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के ब्रॉडकास्ट से जुड़े थे। इसलिए वे इस समय मुंबई में थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोन्स ने अपने करियर में 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 11 शतक और 14 अर्थशतक लगाए। वहीं, वनडे में 7 शतक और और 46 अर्धशतक के साथ 6068 रन बनाए। डीन ने टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक भी लगाए। उन्होंने भारत के खिलाफ 1986 में चेन्नई में 210 रन की पारी खेली थी। 

1994 में खेला आखिरी वनडे
जोन्स ने 30 जनवरी 1984 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। 2 महीने बाद 16 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 1992 में टेस्ट और 1994 में वनडे से सन्यास ले लिया। उन्होंने अपना आखिरी मैच द अफ्रीका के खिलाफ खेला था। 

स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया बयान
स्टार स्पोर्ट्स ने बयान जारी कर कहा, बेहद दुख के साथ डीन मर्विन जोन्स के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कहा, हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। इस मुश्किल समय में हम उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं। सभी जरूरी इंतजाम करने के लिए ऑस्टेलियाई उच्चायोग से संपर्क में हैं।