पूर्व क्रिकेटर बी विजयकृष्ण का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शोक व्यक्त किया।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व क्रिकेटर बी विजयकृष्ण (Bharamiah Vijayakrishna) का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि " हमने एक महान क्रिकेटर खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार के सदस्यों को शक्ति दें।" बता दें कि बी विजयकृष्ण ने एक ऑलराउंडर के रूप में अपने 15 साल के करियर में 80 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2000 से अधिक रन बनाए और 194 विकेट लिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा रहा विजयकृष्ण का क्रिकेट करियर
विजयकृष्ण ने कर्नाटक के लिए सालों तक रणजी मैच खेला। उन्होंने कर्नाटक के लिए रणजी मैच में राजस्थान के खिलाफ फाइनल में 71 रनों का योगदान दिया था। विजयकृष्ण ने महाराष्ट्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 138 मिनट में 102* रन बनाकर 1975-76 के रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे तेज शतक के लिए ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद उन्होंने दूसरा फर्स्ट क्लास शतक 1977-78 में बिहार के खिलाफ बनाया गया था। 1982-83 में बॉम्बे के खिलाफ रणजी फाइनल के बाद विजयकृष्ण ने रिटायरमेंट ले लिया था।