हार्दिक पांड्या का आज यानी 11 अक्टूबर को 26 वां वर्थडे है। इस मौके पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड नताशा स्टैनकोविक ने खास अंदाज में विश किया। नताशा ने हार्दिक के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा है। 

मुंबई. हार्दिक पांड्या का आज यानी 11 अक्टूबर को 26 वां वर्थडे है। इस मौके पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड नताशा स्टैनकोविक ने खास अंदाज में विश किया। नताशा ने हार्दिक के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा है। नताशा के अलावा मॉडल और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी पांड्या को जन्मदिन पर बधाई दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नताशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''सबसे मजबूत और खूबसूरत आत्मा वाले मेरे सबसे अच्छे दोस्त के लिए, यह साल आपके लिए रोलर कोस्टर की सवारी की तरह रहा। इस दौरान बहुत-सी शानदार चीजें आपके साथ हुईं, कुछ ऐसा भी हुआ, जो आपके लिए अच्छा नहीं था। यह आपको मजबूत बनाती हैं। आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा रहे हैं और आप एक विनर हैं। चमकते रहो, मुस्कुराते रहो और मजबूत बनो। आप सही रास्ते पर हो। मैं हमेशा आपके पीछे रहूंगी। भगवान आपका भला करे।''

View post on Instagram

उर्वशी रौतेला ने ट्वीट किया, 'हार्दिक पांड्या जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक! ईश्वर आप पर ढेर सारा प्यार बरसाए।'

Scroll to load tweet…


कौन हैं नताशा
नताशा मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। तीन साल पहले उन्होंने डांस सीखना शुरू किया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीता। नताशा का नाम मॉडल प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ चुका है। हाल ही में हार्दिक एक पार्टी में नताशा को लेकर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से भी नताशा को मिलवाया था। 

चोट के कारण बाहर हैं हार्दिक
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल रॉउंडर प्लेयर हार्दिक पंड्या पीठ में चोट की वजह से फिलहाल टीम से बाहर हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन में सर्जरी करवाई।