बीपीसीएल के गेंदबाजों संदीप शर्मा, सिल्वेस्टर डिसूजा, भारतीय आलराउंडर शिवम दुबे, परीक्षित वालसांगकर, सागर उदेशी और राहुल त्रिपाठी की पंड्या के सामने एक नहीं चली। हार्दिक ने इन सभी गेंदबाजों को जमकर धोया। 

नवी मुंबई. पूरी तरह से फिट भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने डीवाई पाटिल टी20 कप में शुक्रवार को यहां बीपीसीएल के खिलाफ केवल 55 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाये। पीठ के आपरेशन के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले पंड्या अपनी पारी में छह चौके और 20 छक्के लगाये जिससे रिलायंस वन ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 238 रन बनाये।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संदीप शर्मा, शिवम दुबे को जमकर धोया
इससे पहले उन्होंने मंगलवार को रिलायंस वन की तरफ से लीग मैच में केवल 39 गेंदों पर 105 रन बनाये थे। उन्होंने अपनी शानदार फार्म जारी रखी और बीपीसीएल के गेंदबाजों के खिलाफ छक्कों की बरसात कर दी। बीपीसीएल के गेंदबाजों संदीप शर्मा, सिल्वेस्टर डिसूजा, भारतीय आलराउंडर शिवम दुबे, परीक्षित वालसांगकर, सागर उदेशी और राहुल त्रिपाठी की पंड्या के सामने एक नहीं चली।

फॉर्म से जूझ रहे हैं धवन और भुवनेश्वर 
इस आलराउंडर की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये राष्ट्रीय टीम में वापसी तय है। रिलायंस वन की तरफ से ही खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हालांकि तीन रन ही बना पाये। वह भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। बीपीसीएल की टीम बड़े लक्ष्य के सामने 134 रन पर आउट हो गयी और इस तरह से रिलायंस वन ने 104 रन से जीत दर्ज की। हार्दिक ने गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में छह रन देकर एक विकेट लिया। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी रिलायंस वन की तरफ से एक विकेट लिया।