हार्दिक पांड्या और नताशा की प्रेम कहानी 2020 में लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पहले हार्दिक ने बिना किसी को बताए सगाई कर ली और अब नताशा ने हार्दिक को अपने परिवार से भी मिलवाया है।

मुंबई. हार्दिक पांड्या और नताशा की प्रेम कहानी 2020 में लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पहले हार्दिक ने बिना किसी को बताए सगाई कर ली और अब नताशा ने हार्दिक को अपने परिवार से भी मिलवाया है। नताशा, पांड्या के परिवार से पहले ही मिल चुकी हैं और हार्दिक के माता-पिता ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी भी दे दी है। उनके भाई क्रुणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी सगाई को समय बोट में भी मौजूद थे और दोनों ने इस कपल को आशीर्वाद भी दिया था। हार्दिक के दौस्त की मानें तो हार्दिक और नताशा 2020 के बाद ही शादी के बंधन में बंधेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले हार्दिक के पिता ने कहा था कि हार्दिक की सगाई की खबर सुनकर वो चौक गए थे, क्योंकि इससे पहले उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। हार्दिक के पिता का कहना है कि नताशा एक अच्छी लड़की है वो उनसे मिल चुके हैं, पर हार्दिक ने सगाई को लेकर पहले से कुछ भी नहीं बताया था। योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा और उनके परिवार के साथ हार्दिक की फोटो शेयर की है।

View post on Instagram

हार्दिक 2018 में एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे और उसके बाद NCA में लंबा समय बिताया था। फिट होने के बाद हार्दिक वर्ल्डकप में भारत के लिए खेले थे, पर यहां भी उन्हें पीठ में दर्द का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने लंदन में जाकर सर्जरी कराई और तब से अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ समय बिता रहे हैं। मुंबई में मुलाकात के बाद नताशा ने हार्दिक के साथ एख रोमांटिक फोटो भी शेयर की है।

View post on Instagram

सर्जरी के बाद हार्दिक अब वापसी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड दौरे में हार्दिक को शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। T-20 वर्ल्डकप से पहले हार्दिक का लय में आना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में हार्दिक भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी होंगे।