भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि हार्दिक सिंह (Hardik Singh Injury) चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। हार्दिक सिंह ने हॉकी विश्व कप के पहले मैच में गोल करके भारत को स्पेन पर बड़ी जीत दिलाई थी। अब टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप का सफर मुश्किल हो गया है। 

Hockey World Cup 2023. भारतीय हॉकी टीम के आक्रामक मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम से बाहर हो गए हैं और वे पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि हार्दिक सिंह चोट की वजह से टीम से बाहर हुए हैं। वेल्स के खिलाफ भी हार्दिक सिंह हैमस्ट्रिंग की वजह से नहीं खेल पाएंगे। ये वहीं स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्पेन के खिलाफ भारत की 2-0 से जीत में 1 शानदार गोल किया था। हार्दिक के बाहर होने के बाद उनकी भरपाई कौन कर पाएगा यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजकुमार पाल लेंगे हार्दिक की जगह
मिडफील्डर राजकुमार पाल और डिफेंडर जुगराज सिंह भारतीय हॉकी टीम के रिजर्व खिलाड़ी हैं और हार्दिक के बाहर होने के बाद राजकुमार सिंह उनकी जगह लेने वाले हैं। नियमानुसार कोई प्लेयर चोट की वजह से बाहर होता है तो रिजर्व खिलाड़ी को उसकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। हार्दिक सिंह आक्रामक मिडफील्डर होने से साथ ही मजबूत डिफेंडर भी हैं लेकिन अब वे टीम के साथ नहीं हैं तो उनकी जगह मिडफील्डर राजकुमार पाल खेल सकते हैं। 

स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन
हार्दिक सिंह ने स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से ही भारतीय टीम पूल डी में टॉप पर बनी हुई है। स्पेन के खिलाफ भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की थी जबकि इंग्लैंड से मुकाबला ड्रॉ रहा था। 19 जनवरी को भारत का मैच वेल्स से होना है। इसके अलावा स्पेन और इंग्लैंड का मैच होना है। इन दोनों मैच के बाद ही पूल डी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम तय होगी। भारत और इंग्लैंड ने 1-1 मैच जीते हैं लेकिन गोल के अंतर की वजह से टीम इंडिया टॉप पर है।

हॉकी विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल
हॉकी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया 313 गोल करके टॉप पर है। जबकि नीदरलैंड्स की टीम ने 267 गोल किए हैं और वह नंबर दो पर है। सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम ने 235 गोल किए हैं और वह तीसरे नंबर पर है। जबकि भारतीय टीम 201 गोल करके चौथे पायदान पर है। भारतीय टीम के पास मौका है कि वह 48 साल के बाद विश्व चैंपियन बन सके।

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: जर्मनी बनाम बेल्जियम के बीच ड्रॉ रहा मैच, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला