इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने गुरुवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को आईसीसी महिला टी20 'प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए नामांकित किया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने गुरुवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को आईसीसी महिला टी20 'प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए नामांकित किया है। आईसीसी ने स्मृति के अलावा इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट, नट साइवर और आयरलैंड की गैबी लुईस को भी नामांकित किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस साल टी20 में स्मृति ने बनाए 255 रन 

भारतीय महिला टीम ने इस साल 9 टी20 मैचों में से केवल दो में जीत हासिल की, उसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहीं। उन्होंने दो जीत में से पहली में एक में प्रमुख भूमिका निभाई। मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 119 रनों के साथ भारत की शीर्ष रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। वह दोनों मैचों में भारत की शीर्ष स्कोरर रही। कुल मिलाकर स्मृति ने इस साल 9 मैचों में 31.87 की औसत से 2 अर्धशतकों के साथ 255 रन बनाए। 

आयरलैंड की ऑलराउंडर गैबी लुईस ने भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 2021 में शानदार प्रदर्शन किया, जो इस साल टी20 में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रही। उन्होंने 10 टी20 में 128.45 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 40.62 पर 325 रन बनाए। 

सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट टी20 में इस वर्ष में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। इसके अलावा वे दुनिया में तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहीं। उन्होंने इस साल 9 मैचों में 33.66 की औसत से 3 अर्धशतकों के साथ 303 रन बनाए। 

इंग्लैंड की एक अन्य क्रिकेटर नट साइवर ने इस साल अपनी टीम की तीनों सीरीज जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। वे इस साल टी20 में तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली और विकेट लेने वाली गेंदबाज रही हैं। साइवर ने इस साल 9 मैचों में 19.12 की औसत से 1 अर्धशतक के साथ 153 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6.51 इकॉनमी रेट से 10 विकेट भी अपने नाम किए। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs SA: भारत ने रचा इतिहास, सेंचुरियन में पहली बार किसी एशियाई टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया

IND vs SA: भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अफ्रीका में चौथी टेस्ट जीत,अफ्रीकी दौरे पर दूसरी बार सीरीज में बढ़त

IND vs SA: भारत की जीत पर दिग्गजों ने दी बधाई,दुनिया में कहीं भी एक मैच में 20 विकेट ले सकते हैं हमारे गेंदबाज