ऑस्ट्रेलिया में होने वाले  ICC T-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत का पहला मुकाबल 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC T-20 वर्ल्डकप 2022 (T-20 World Cup) का शेड्यूल जारी हो गया है। वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। आईसीसी द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। पहला मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। सेमिफाइनल वन 9 नवंबर और सेमिफाइनल टू 10 नवंबर को खेला जाएगा। 13 नवंबर को फाइनल मैच होगा। वर्ल्डकप में भारत को पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालिफायर टीमों के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। ग्रुप वन में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमों को रखा गया है।

भारत को पहले ही मैच में पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का मौका मिलेगा। 2021 के टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। टी-20 हो या 50 ओवर के मैच यह पहली बार था कि भारत को किसी भी वर्ल्डकप में पाकिस्तान से हार मिली हो। T-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत का पहला मुकाबल 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा। इसके बाद भारत का मैच ग्रुप एक के रनर-अप से 27 अक्टूबर, साउथ अफ्रीका से 30 अक्टूबर, बांग्लादेश से 2 नवंबर और ग्रुप बी के विनर से 6 नवंबर को होगा। 

45 मैच खेले जाएंगे
वर्ल्ड कप के मैच मेलबर्न, सिडनी, ब्रिस्बेन, एडिलेड, जिलॉन्ग, होबार्ट और पर्थ में खेले जाएंगे। कुल 45 मैच खेले जाएंगे। पिछले विश्वकप में टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथ में थी। टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। भारत ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबले गंवा दिए थे, जिसके बाद वापसी करना मुश्किल हो गया था। टीम इंडिया सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। अब टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। रोहित शर्मा पर पिछली हार को भुलाकर टीम इंडिया के विश्वकप में अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें

BCCI Central Contracts: खतरे में रहाणे-पुजारा का ग्रेड A, राहुल और पंत को मिल सकता है प्रमोशन

ICC Test Team of the Year 2021 : केन विलिमसन बने कप्तान, रोहित, अश्विन और पंत को मिली जगह

ICC ODI Team of the Year : बाबर आजम बने कप्तान, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह