दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इमरान ताहिर ने महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की घटना का जिक्र किया है। धोनी के साथ हुई पहली मुलाकात इमरान ताहिर के लिए किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं थी। 

स्पोर्ट डेस्क. Imran Tahir met MS Dhoni First Time: महेंद्र सिंह धोनी एक जिन्दा दिल इंसाल हैं यह हर कोई जानता है। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इमरान ताहिर ने महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की घटना का जिक्र किया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई पहली इमरान ताहिर के लिए किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं थी। चेन्नई सुपरकिंग्स पर दो साल का बैन था और महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की कप्तानी कर रहे थे। तब ताहिर उनसे पहली बार मिले थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिकेट अनप्लग्ड शो के फेसबुक लाइव में बातचीत करते हुए इमरान ताहिर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपने कमरे में आमंत्रित किया था। मैंने उनसे कभी नहीं मिला था, हमेशा उनको टीवी पर ही देखा था। पुणे सुपरजायंट के लिए टीम में शामिल होने के बाद मैं धोनी से मिला, तब मैं नर्वस था। मुझे पता नहीं था कि कैसे रिएक्ट करूंगा। 

मैं अपने कमरे के बाहर खड़ा और साइड से दरवाजा खुला

इमरान ताहिर ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा कि, मैं अपने रूम के बाहर खड़ा था तब साइड वाले कमरे का दरवाजा खुला, वो एक लीजेंड् थे, महेंद्र सिंह धोनी वो अपने रूम से खुद बाहर आए और कहा कि इमरान भाई आपका स्वागत है। यह मेरा कमरा है और आप किसी भी समय आ सकते हैं। आपका स्वागत है। 

कैप्टन कूल के कमरे में खाए जमकर आम

धोनी जैसे महान खिलाड़ी से ऐसा सुनना बहुत बड़ी बात थी। धोनी बहुत विनम्र हैं और मैंने सोचा कि अगर आप ऑफ़र कर रहे हैं तो मैं जरुर आपके कमरे में आऊंगा। इमरान ताहिर ने यह भी कहा कि हम उनके रूम में अब भी जाते हैं क्योंकि वे आम लाते हैं। सभी वहां बैठकर आम खाते हैं। हम सभी आम खाना पसंद करते हैं।

इमरान ताहिर ने 55 मैचों में 79 विकेट हासिल किये थे 

गौरतलब है कि इमरान ताहिर को मिचेल मार्श के चोटिल होकर बाहर होने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स में अहम खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया। आईपीएल में इमरान ताहिर ने 55 मैचों में 79 विकेट हासिल किये।

कोरोना वायरस के कारण इस बार आईपीएल में देरी हुई है। सितम्बर में यूएई में टूर्नामेंट शुरू होगा और नवंबर में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होने के बाद ऐसा संभव हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी को भी दर्शक एक बार फिर मैदान पर देखकर खुश होंगे।