यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज का तीसरा मैच टाई हो गया। भारत ने पहले खेलते हुए 179 रन बनाए थे। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर पांच विकेट पर 179 रन बना पाई। इसके बाद यह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों का लक्ष्य दिया था, जिस टीम इंडिया ने आखिरी 2 गेंदों में छक्के लगाकर हासिल कर लिया।

हैमिल्टन. यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज का तीसरा मैच टाई हो गया। भारत ने पहले खेलते हुए 179 रन बनाए थे। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर पांच विकेट पर 179 रन बना पाई। इसके बाद यह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

पहले बल्लेबाजी करने विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल उतरे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गेंदबाज - बुमराह 

पहली गेंद- बुमराह ने यॉर्कर का प्रयास किया,विलियम्सन ने मिडविकेट की तरफ सिंगल लिया। 

दूसरी गेंद- बुमराह ने लो फुल टॉस फेंकी और गप्टिल ने एक रन लिया। 

तीसरी गेंद- फिर से बुमराह ने फिल टॉस फेंकी और विलियम्सन ने छक्का जड़ दिया। 

चौथी गेंद- विलियम्सन ने लॉग ऑफ पर चौका लगाया। 

पांचवी गेंद- शॉर्ट बाल को विलियम्सन कनेक्ट नहीं कर पाए और बाइ का एक रन मिला। 

छठवीं गेंद- लो फुल टॉस गेंद में गप्टिल ने लॉग ऑन में चौका लगाया।

राहुल और रौहित बैटिंग करने उतरे। 

गेंदबाज- टिम साउदी 

पहली गेंद- रोहित ने मिडविकेट में शॉट खेला और दो रन मिले। न्यूजीलैंड ने रन आउट का मौका गंवाया।

दूसरी गेंद- रोहित ने सिंगल लिया। 

तीसरी गेंद- राहुल ने स्वायर लेग में बेहतरीन चौका लगया। आफ स्टंप की गेंद को उन्होंने चहलकदमी करके ऑन साइड में खेला।

चौथी गेंद- राहुल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की पर गेंद टाइम नहीं कर पाए। सिर्फ 1 रन मिला। 

पांचवी गेंद-  साउदी ने ओवरपिच गेंद की और रोहित ने लॉग ऑन पर छक्का जड़ दिया। अब भारत को सिर्फ 4 रनों की जरूरत थी।

छठवीं गेंद- साउदी नो दोबारा ओवरपिच गेंद की रोहित ने लॉग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। भारत ने मैच जीत लिया।