भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में फ्रीडम सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जोहानबर्ग टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म हो गया है। दिन के दूसरे सत्र के खेल की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 191 रन बना लिए। दूसरे सत्र में भी मेजबान टीम को नियमित अंतराल में विकेट खोने पड़े। दूसरे सत्र में 162 के स्कोर पर भारत को पांचवीं सफलता शार्दुल ने दिलाई। उन्होंने काइल वेरेन (21 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर झटका दिया। इसके कुछ देर बात ही शार्दुल ने ही छठा झटका दिया। टेंबा बावुमा (51 रन) अर्धशतक के तुंरत बाद आउट हो गए। शार्दुल इस मैच में अब तक पांच विकेट ले चुके हैं। 179 के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने मेजबान टीम को सातवां झटका दिया। कगिसो रबाडा बिना खाता खोले आउट हुए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले सत्र के अंत में 14 रनों के अंतराल में खोए 3 विकेट 

दिन के पहले सत्र की समाप्ति पर साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए थे। पहले सत्र में मेजबान टीम ने 3 विकेट खोए, ये सभी विकेट शार्दुल ठाकुर के खाते में गए। पहले सत्र में एक समय साउथ अफ्रीका एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। एक के बाद एक तीन झटके लगने के बाद अफ्रीका का स्कोर 102 रनों पर चार विकेट हो गया।

दिन के पहले विकेट के लिए काफी देर करना पड़ा इंतजार 

दिन के पहले सत्र में भारत को दूसरा विकेट लेने में काफी पसीने बहाने पड़े। अफ्रीका का दूसरा विकेट 88 के स्कोर पर गिरा। शार्दुल ठाकुर ने कप्तान डीन एल्गर को 28 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच करवाकर आउट किया। एल्गर ने 120 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 4 चौके जमाए। भारत को दिन की दूसरी सफलता भी शार्दुल ने ही दिलाई। उन्होंने 101 के स्कोर पर कीगन पीटरसन (62 रन) को मयंक के हाथों कैच करवाकर चलता किया। इसके बाद खाते में एक रन ही जुड़े थे कि ठाकुर ने डुसेन (1 रन) को आउट कर चौथा झटका दे दिया। 

पहले दिन साउथ अफ्रीका ने खोया था 1 विकेट 

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जोहानबर्ग टेस्ट मैच के पहले दिन खराब रोशनी के कारण 81.1 ओवर का ही खेल हो सका था। 63.1 ओवर मेहमान टीम ने पहली पारी में खेले और मेजबान टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 18 ओवर खेले। मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए। 

इस खबर में अपडेट जारी है....