रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद उनके और विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस एक बार फिर सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय वनडे और टी20 टीम का कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Test Series) से बाहर हो गए हैं। रोहित के इस तरह दौरे से बाहर होने के कारण उनके फैंस निराश हैं। प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। रोहित के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद उनके और विराट कोहली के फैंस एक बार फिर सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रोहित के एक फैन ने सोशल मीडिया में लिखा, "ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि रोहित अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "रोहित की किस्मत ने एक बार फिर उन्हें धोखा दे दिया। कई बार महत्वपूर्ण दौरों से पहले वे चोटिल हो जाते हैं।" 

विराट के फैंस ने फिटनेस को लेकर की तुलना 

रोहित के अनफिट होने के बाद विराट कोहली के फैंस ने उनकी फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "विराट और रोहित की फिटनेस में यही अंतर है, विराट हमेशा फिटनेस पर काम करते हैं इसलिए कम चोटिल होते हैं। रोहित फिटनेस को लेकर लापरवाह हैं।" एक यूजर ने एक बाबा की तस्वीर पोस्ट की जिसे एडिट कर उसके चेहरे पर विराट का चेहरा लगा दिया। यूजर ने कैप्शन में लिखा, "टोटका काम कर गया।" 

Scroll to load tweet…

भारत को 26 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। पहला मैच सेंचुरियन में होगा। रोहित को हाल ही में विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया था। कोहली अभी भी भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में बने हुए हैं, जबकि रोहित को उप-कप्तान के पद पर पदोन्नत किया गया था। रोहित के पास टी20 टीम की भी कप्तानी है। रोहित की जगह प्रियांक पांचाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम:

बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, प्रियांक पंचाल और हनुमा विहारी

विकेटकीपर: ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा

स्पिनर: रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव

तेज गेंदबाज: ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर और अर्जन नागवासवाला

टेस्ट सीरीज: 

पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहानिसबर्ग)
तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)

वनडे सीरीज: 

पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन) 

यह भी पढ़ें: 

IND vs SA: इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने धवन की काबिलियत पर उठाए सवाल, कहा- टीम में शामिल करने का कोई मतलब नहीं

ICC Player of Month: डेविड वॉर्नर को चुना गया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, कंगारूओं को अपने दम पर बनाया विश्व विजेता

IND vs SA: साउथ अफ्रीकी दौरे से पहले संकट में टीम इंडिया, रोहित शर्मा सीरीज से बाहर, प्रियांक पांचाल in