क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया कि वह COVID-19 से उबर चुके हैं। उन्होंने डॉक्टरों को उनकी मदद और प्रयास के लिए धन्यवाद भी दिया। 

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या, जो श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे के दौरान कोरोना संक्रमित (coronavirus positive) हुए थे, अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। COVID-19 के लिए नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद वह भारत वापस लौट आए हैं। वापस आने के बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस को बताया कि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी को उनकी शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। आइए आपको भी दिखाते हैं, कोरोना से उभरे क्रुणाल पंड्या की फोटोज...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रुणाल का पोस्ट
भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस (MI) के क्रिकेटर श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद भी वहीं क्वारंटीन थे। वह कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ वापस इंडिया नहीं आ पाए थे। लेकिन अब वह भारत लौट चुके है और पूरी तरह फिट हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने शुक्रवार को अपनी फोटो शेयर की और फैंस को बताया कि वह COVID-19 से उबर चुके हैं। इन 2 तस्वीरों में क्रुणाल पंड्या बहुत फिट लग रहे हैं। पहली तस्वीर में वह थंम्स अप करते हुए सेल्फी ले रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह एक फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है, कि ये फोटो श्रीलंका से वापस लौटने के वक्त की है। 

View post on Instagram

क्रुणाल ने डॉक्टरों को उनकी मदद और प्रयास के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। उन्होंने मुझे आगे बढ़ाया। मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के सभी प्रयासों के लिए धन्यवाद। बीसीसीआई और श्रीलंकाई क्रिकेट में सभी के लिए विशेष धन्यवाद जो उन्होंने मेरे लिए किया है। हमेशा के लिए आभारी"।

उनके करीबी संपर्क हार्दिक पंड्या, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, दीपक चाहर, कृष्णप्पा गौतम, ईशान किशन और युजवेंद्र चहल थे। वे भी नेगेटिव रिजल्ट के बाद भारत लौटे हैं। बता दें कि टी20 सीरीज में भारत श्रीलंका से 1-2 से हार गया। वहीं, वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- Dhoni के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, भड़के फैन्स ने कहा- ट्विटर का दिमाग खराब हो गया है क्या?

Eng vs Ind, Day 3: केएल राहुल के 84 रनों की बदौलत इंडिया की पहली पारी में 278 रन, इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू