भारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले दिन-रात्रि मैच की तैयारी के लिए इंदौर में रूकने का फैसला किया है जहां टीम रविवार को शाम के समय अभ्यास करेगी। बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके।

इंदौर. भारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले दिन-रात्रि मैच की तैयारी के लिए इंदौर में रूकने का फैसला किया है जहां टीम रविवार को शाम के समय अभ्यास करेगी। बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके। यह पता चला है कि अगले दो दिन भारतीय टीम का ध्यान ‘शाम’ के समय अभ्यास करने पर होगा। गुलाबी गेंद से खेलने वाले बल्लेबाजों के मुताबिक शाम के समय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हम शाम के समय अभ्यास करने पर ध्यान देंगे क्योंकि हमें यह नहीं पता की शाम में गेंद कैसा बर्ताव करेगी।’’ चेतेश्वर पुजारा सहित दलीप ट्राफी में गुलाबी गेंद से खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने कहा है कि गोधूलि के समय गुलाबी गेंद को देखना मुश्किल होता है क्योंकि आकाश के लाल रंग के कारण गेंद नारंगी रंग की तरह दिखने लगती है। खिलाड़ी काले रंग की साइटस्क्रीन के सामने अभ्यास करेंगे। दोनों टीमें 19 नवंबर को कोलकाता रवाना होंगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)