10:33 PM (IST) Nov 21
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 73 रनों से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में 73 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। जवाबी पारी खेली उतरी न्यूजीलैंड टीम 17.2 ओवर में 111 रनों पर ही ढेर हो गई। 

10:25 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम को नौवां झटका लगा है। हर्षल पटेल की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने ईश सोढ़ी का कैच लपका। सोढ़ी ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए। हर्षल का यह मैच में दूसरा विकेट है। न्यूजीलैंड का स्कोर 95/9, 16.1 ओवर 

10:20 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम का आठवां विकेट गिर गया है। वेंकटेश अय्यर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट ले लिया है। अय्यर की गेंद पर एडम मिल्ने ने रोहित शर्मा को कैच थमा दिया। एडम ने 6 गेंदों में 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 93/3, 15.1 ओवर

10:11 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को सातवां झटका लगा है। मिचेल सेंटनर रन आउट होकर चलते बने। उन्होंने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 84/7, 13.1 ओवर 

10:07 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड का छठवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम को छठवां झटका लगा है। जेम्स नीशम हर्षल पटेल की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। जेम्स ने 7 गेंदें खेलीं और मात्र 3 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 76/6, 12.3 ओवर

10:01 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम को पांचवां झटका लगा है। टीम सैफर्ट रन आउट होकर मैदान से चलते बने। उन्होंने 18 गेंदों में 17 रन बनाए। 

09:53 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे मार्टिन गुप्टिल के रूप में न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। गुप्टिल ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। युजवेंद्र चहल की फिरकी में फंसकर गुप्टिल ने बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया। 

09:50 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड पारी के 10 ओवर का खेल पूरा

न्यूजीलैंड पारी के 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल 51 रन टीम सैफर्ट 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।  

09:49 PM (IST) Nov 21
मार्टिन गुप्टिल का 20वां अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनके टी20 करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे अब तक पारी में 4 चौके और 4 छक्के जमा चुके हैं। इस सीरीज में ये उनका दूसरा अर्धशतक है। 

09:27 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड पारी के 5 ओवर का खेल पूरा

न्यूजीलैंड पारी के 5 ओवर का खेल पूरा हो गया है। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल 25 और टीम सैफर्ट शून्य पर नाबाद हैं। भारत की ओर से तीनों विकेट अक्षर पटेल ने लिए हैं। 

09:25 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड टीम को तीसरा झटका लगा है। स्पिनर अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड आउट कर चलता किया। फिलिप्स खाता भी नहीं खोल पाए। इससे पूर्व अक्षर ने अपने पहले ओवर में 2 विकेट लिए थे। 

09:19 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। स्पिनर अक्षर पटेल ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर चैपमैन को शून्य के स्कोर पर आउट किया। विकेटकीपर पंत ने अक्षर की गेंद पर चैपमैन को स्टंप आउट किया। अक्षर ने इसी ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट किया था।

09:15 PM (IST) Nov 21
न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड टीम को 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर डेरिल मिचेल को हर्षल पटेल ने लपका। मिचेल ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। 

मार्टिन गुप्टिल का कैच छूटा 

विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का कैच दीपक चाहर ने छोड़ दिया है। चाहर ने पारी के दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर गुप्टिल का कैच छोड़ा। गुप्टिल इस समय 5 गेंदों में 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस समय गुप्टिल का कैच छूटा टीम का स्कोर 21/0 रन था।  

09:05 PM (IST) Nov 21
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कीवी टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी है। मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

08:50 PM (IST) Nov 21
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 185 रनों का लक्ष्य, अंतिम ओवर में दीपक चाहर की तूफानी पारी

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला है। अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 21 रन उड़ा दिए। उन्होंने पारी में 2 चौके और 1 छक्का जमाया। इसके अलावा गेंदबाज हर्षल पटेल ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। ईशान किशन ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए।  

08:43 PM (IST) Nov 21
भारत को लगा सातवां झटका

भारतीय टीम का हर्षल पटेल के रूप में सातवां झटका लगा है। फर्ग्युसन की गेंद पर हिट विकेट हो गए। पटेल ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन हो गया है। 

खास: टी20 इंटरनेशनल में अब तक दो भी भारतीय खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुए हैं। केएल राहुल साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में हिट विकेट आउट हो चुके हैं। 

08:37 PM (IST) Nov 21
भारतीय पारी के 150 रन पूरे

भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में 150 रनों का आंकड़ा छू लिया है। अक्षर पटेल 1 रन और हर्षल पटेल 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:27 PM (IST) Nov 21
भारत को लगा छठवां झटका

मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को छठवां झटका लगा है। श्रेयर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्हें मिल्ने की गेंद पर डेरिल मिचेल ने लपका। 

08:25 PM (IST) Nov 21
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

विकेट- गेंदबाज (देश)

20 ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)
16 मिशेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)
15 टिम साउथी (न्यूजीलैंड)
14 दुष्मंत चमीरा (श्रीलंका)
11 उमर गुल (पाकिस्तान)
11 ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

08:24 PM (IST) Nov 21
भारत को लगा पांचवां झटका

वेंकटेश अय्यर के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर मार्क चैपमैन ने लपका। 

Read more Articles on