06:26 PM (IST) Aug 20
टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता मैच

भारत ने जिम्बाबवे को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने यह सीरीज भी जीत ली है क्योंकि दोनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। वहीं तीसरा वनडे सोमवार को खेला जाएगा।

 

06:20 PM (IST) Aug 20
भारत का पांचवां विकेट गिरा

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच दूसरे वनडे में भारत का पांचवां विकेट गिर गया है। दीपक हुड्डा 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 23.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं।  

 

06:04 PM (IST) Aug 20
भारत ने 4 विकेट पर बनाए 120 रन

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच दूसरे वनडे मैच में भारत को जीत के लिए अब 42 रनों की दरकार है। टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 33 रन बनाकर आउट हुए।

 

05:35 PM (IST) Aug 20
भारत के 4 विकेट गिरे

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच चल रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को तीसरा झटका लगा है और ईशान किशन मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

 

05:01 PM (IST) Aug 20
भारत का दूसरा विकेट गिरा

जिम्बाबवे बनाम भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे वनडे में भारतीय टीम 161 रनों का पीछा कर रही है। टीम इंडिया को दूसरा झटका लग चुका है और ओपनर शिखर धवन 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

 

04:29 PM (IST) Aug 20
भारतीय पारी की शुरूआत, केएल राहुल ऑउट

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में जिम्बाबवे ने भारत को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं भारतीय बैटिंग शुरू हो गई है।

 

03:58 PM (IST) Aug 20
161 पर ऑलआउट हुई जिम्बाबवे की टीम

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में जिम्बाबवे की पूरी टीम 161 रन बनाकर आउट हो गई है।

 

03:56 PM (IST) Aug 20
जिम्बाब्वे का 9वां विकेट गिरा

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में जिम्बाबवे का 9वां विकेट गिर गया है। न्याउची बिना रन बनाए आउट हो गए हैं। 

03:03 PM (IST) Aug 20
जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच चल रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में विलियम्स 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस तरह जिम्बाबवे का 6वां विकेट गिर गया है।

 

02:34 PM (IST) Aug 20
जिम्बाबवे का 5वां विकेट धराशायी

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच में अभी तक जिम्बाबवे ने 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव ने जिम्बाबवे की पारी का पांचवां विकेट लिया है। 

01:57 PM (IST) Aug 20
जिम्बाबवे की हालत खराब 4 विकेट गिरे

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। जिम्बाबवे के विकेट लगातार गिर रहे हैं। तीनों गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किए हैं। 

 

01:45 PM (IST) Aug 20
जिम्बाबवे का दूसरा विकेट गिरा

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। शार्दूल ठाकुर ने एक विकेट चटका दिया है। जिम्बाबवे के दो विकेट गिर चुके हैं।

01:30 PM (IST) Aug 20
जिम्बाबवे का पहला विकेट गिरा

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंजबादी का फैसला किया है। जिम्बाबवे के ओपने कटिनो 7 बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं जिम्बाबवे ने करीब 9 ओवर में 20 रन बनाए हैं।

 

12:56 PM (IST) Aug 20
जिम्बाबवे ने शुरू की बल्लेबाजी

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच की शुरूआत हो गई है। टॉस हारने के बाद जिम्बाबवे की टीम ने बैटिंग शुरू की और 1 ओवर में एक रन बना लिए हैं।

 

12:55 PM (IST) Aug 20
टीम इंडिया में एक बदलाव

टीम इंडिया में पिछले मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहने वाले दीपक चाहर की जगह शार्दूल ठाकुर को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। वहीं जिम्बाबवे की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। टीम में तनाका चिवांगा और ताकुदज्वानाशे कैटानो को शामिल किया गया है।

 

12:35 PM (IST) Aug 20
भारत ने टॉस जीता

दोनों टीमों के कप्तानों ने टॉस किया और सिक्का उछाला गया, जो केएल राहुल के पक्ष में गया। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है जबकि मेजबान को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।