भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच 30 दिसंबर को उन्होंने अपनी बेटी समायरा का चौथा जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां बारिश के कारण कल न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं, दूसरी ओर टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच 30 दिसंबर 2022 को उन्होंने अपनी बेटी समायरा शर्मा का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो खुद रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें डिज्नी थीम पर समायरा उसके दोस्त और मम्मी पापा यानी कि रोहित और रितिका खूब इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 साल की हुई रोहित शर्मा की बेटी समायरा 
30 दिसंबर 2018 को रोहित शर्मा की बेटी का जन्म हुआ था, जब वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे तब उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने मुंबई में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनकी बेटी समायरा शर्मा अब 4 साल की हो गई और बेहद ही क्यूट है। हाल ही में रोहित और रितिका ने अपनी बेटी का जन्मदिन डिज्नी थीम पर मनाया। जिसका वीडियो रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें खूबसूरत केक के साथ खूबसूरत डेकोरेशन और समायरा के खूब सारे दोस्त नजर आ रहे हैं। साथ ही रोहित शर्मा भी बेटी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वही मम्मी रितिका उसे किस करते तो उसका केक कटवाती नजर आ रही हैं।

View post on Instagram


वायरल हुआ सैमी का बर्थडे वीडियो
बता दें कि रोहित शर्मा अपनी बेटी को प्यार से सैमी बुलाते हैं और उन्होंने अपने इंस्टा कैप्शन में भी यही लिखा- 'सैमी का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन, हमें दोबारा बच्चे बनने का मौका मिला।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और 5 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। लाखों फैंस भी रोहित शर्मा की बेटी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ जल्दी उनके टीम इंडिया में वापसी की बात कर रहे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा के साथ ही उनके बीवी और बच्चे भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। पापा को मैदान पर चीयर करना हो या उनके साथ घर में इंजॉय करना हो समायरा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

यह भी पढ़ें: FIFA के मंच पर नोरा का जलवा, 8.5 लाख लोगों ने किया लाइक, देखें वीडियो

 एक-दो नहीं 6 लड़कियों को डेट कर चुका है ये फुटबॉल खिलाड़ी, एक से तो बच्चा होने के बाद हुआ अलग