क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे चौके छक्के और शतक लगाने वाले हम सबके प्यारे माही यानी कि महेंद्र सिंह धोनी पढ़ाई में कैसे थे और उनके 12वीं में कितने नंबर आए थे आइए हम आपको बताते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) से संन्यास लेने के बाद भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है। फैंस उनके बारे में वैसे तो सब कुछ जानते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो शायद आपको नहीं पता होगी। जी हां, मैदान पर कभी 50, 100, कभी डेढ़ सौ का आंकड़ा पूरा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पढ़ाई में कैसे थे और 10वीं-12वीं में उनके कितने नंबर आए थे यह हम आपको बताते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) तो इस क्लास के बाद स्कूल ही नहीं गए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12वीं में फर्स्ट डिवीजन पास भी नहीं हो पाए माही 
महेंद्र सिंह धोनी की स्कूलिंग रांची के डीएवी, जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से हुई थी। वह पढ़ाई में एवरेज छात्र ही थे। दसवीं में उनके 66% आए थे, जबकि 12वीं में वह फर्स्ट डिवीजन तक नहीं ला पाए थे। उनके 56% आए थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था। दरअसल, अपनी 12वीं के दौरान धोनी क्रिकेट खेलने के चलते अक्सर बाहर रहते थे और पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते थे। हालांकि, क्रिकेट खेलने के बाद वह बाकायदा अपने एग्जाम लिखने के लिए रांची आते थे और एक-दो दिन की पढ़ाई करके ही वह 50 से 60% तक ले आते थे।

11वीं भी नहीं पढ़ पाए विराट कोहली 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की अंग्रेजी सुनकर अंग्रेज भी हक्के बक्के रह जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट 11वीं की परीक्षा भी पास नहीं कर पाए थे और उन्होंने 11वीं के बाद स्कूल की शक्ल भी नहीं देखी, क्योंकि बहुत कम उम्र में ही उनका क्रिकेट में सिलेक्शन हो गया था और वह अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन गए थे। ऐसे में उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने का मौका नहीं मिला।

दसवीं में फेल हो गए थे मास्टर ब्लास्टर 
दूसरी ओर क्रिकेट के भगवान यानी कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बात की जाए तो मैदान पर शतकों का शतक लगाने वाले तेंदुलकर दसवीं क्लास भी पास नहीं कर पाए थे। लेकिन बचपन से ही उनके बल्ले से कभी अर्धशतक तो कभी शतक निकलता था और क्रिकेट में उन्होंने अपनी ऐसी धाक जमाई की उनके परसेंटेज या उनका पास या फेल होना मायने नहीं रखता है।

ये भी देखें : वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम, केएल राहुल की एंट्री

49 की उम्र में भी गजब के हैंडसम लगते हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, शेयर की अपनी धांसू तस्वीरें