CSK vs MI: टाटा आईपीएल 2022 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से हुआ। मुंबई डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई।  

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) से मंगलवार को हुआ। रोमांच से भर इस मैच में आखिरी गेंद पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चौक्का लगातार मुंबई इंडियन्स की लगातार सातवीं हार सुनिश्चित कर दी। धोनी की टीम चेन्नई ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिलक वर्मा ने मुंबई को जीत की आस जगाई

इस सीजन में बेहद खराब फार्म में चल रहे मुंबई इंडियन्स टॉस के बाद बल्लेबाजी को उतरी। लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन बिना खाता खोले पहले ओवर में ही आउट हो गए। मुकेश चौधरी ने दोनों को शून्य पर आउट कर दबाव बना दिया। अभी मुंबई के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव एक छोर पर पारी को कुछ संभालने की कोशिश कर रहे थे कि मुकेश चौधरी ने तीसरा झटका दे दिया। मुंबई के डेवाल्ड ब्रेविस चार रनों के निजी स्कार पर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, उनकी जगह पर आए तिलक वर्मा ने शानदार ढंग से पारी संभाली। लेकिन सूर्य कुमार यादव के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर बल्लेबाज आते-जाते रहे। सूर्य कुमार यादव ने 21 गेंदों पर तीन चौक्कों व एक छक्के की सहायता से 32 रन बनाएं। निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर मुंबई ने सात विकेट खोकर 155 रन बनाएं। तिलक वर्मा नाबाद रहे। वर्मा 43 गेंद खेलकर 51 रन बनाएं जिसमें तीन चौक्के और दो सिक्सर शामिल थे। मुकेश चौधरी को तीन तो ड्वेन ब्रावो को दो विकेट मिले। जयदेव उनादकट 19 रन बनाकर नाबाद रहे। 

धोनी स्टाइल में जीत...

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को भी पहला झटका पहली ही गेंद पर लगा। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड डैनियल सैम्स की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। हालांकि, रॉबिन उथप्पा और मिचेल सैंटनर ने पारी संभालते कि सैंटनर 11 रन पर आउट हो गए। 17वें ओवर तक आते आते मुंबई के जीत की उम्मीद बढ़ गई तो चेन्नई संघर्ष करता दिखा। तीन ओवर्स में 42 रन की आवश्यकता थी और ड्वेन प्रिटोरियस व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिच पर थे। प्रिटोरियस के सिक्स और धोनी की बाउंड्री से 18वें ओवर में 14 रन मिले। 19वें ओवर में दोनों ने मिलकर 11 रन और बनाएं। 20वें ओवर यानि छह गेंद में 17 रन की चेन्नई को जरूरत थी। अंतिम ओवर में 17 रन की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब प्रिटोरियस (22) एलबीडब्ल्यू हो गए। उनकी जगह पर आए ब्रावो ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। स्ट्राइक धोनी के पास थी और चार गेंद में 16 रनों की जरूरत थी जीत के लिए। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्ट्राइक संभलते ही सिक्सर लगा दिया। इसके बाद अगली गेंद पर चौक्का लगाया तो स्टेडियम एक बार फिर झूम उठा। पांचवीं गेंद पर दो रन दौड़ कर लेने के साथ स्ट्राइक अपने साथ रखा। अंतिम गेंद थी, चार रन बनाने थे और धोनी स्ट्राइक पर। लेकिन देखते ही देखते धोनी ने अपने स्टाइल में चौक्का मारकर चेन्नई को शानदार जीत दिला दी।