CSK vs MI: आईपीएल 2022 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़त हुई। इस मैच के बाद धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम भी प्ले ऑफ से बाहर हो गई। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) के बीच दूसरी बार मुकाबला हुआ। आठवीं हार के बाद चेन्नई इस सीजन में प्ले ऑफ से बाहर हो गई। इसके पहले मुंबई भी प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है। चेन्नई की इस हार के साथ ही उसके प्ले ऑफ में बने रहने का सपना भी टूट गया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम मुंबई के गेंदबाजों के सामने ठहर न सकी और 100 रन तक भी न पहुंच सकी। पिछली बार की चैंपियन चेन्नई की टीम 16 ओवर्स में महज 97 रन ही बना सकी। हालांकि, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चार चौक्कों और दो सिक्सर की सहायता से 36 रन बनाएं। ड्वेन ब्रावो ने 12 रन तो अंबाती रायुडू और शिवम दुबे ने 10-10 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज डबल डिजिट के स्कोर तक न पहुंच सका। मुंबई की तरफ से तीन विकेट डेनियल सैम्स को मिले। राइली मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो दो विकेट झटके। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की भी शुरूआत बेहद खराब रही। टीम ने चार विकेट महज 34 रनों पर खो दिए थे। मुंबई टीम के तिलक वर्मा ने 34 रन, कप्तान रोहित शर्मा और ऋतिक शौकीन ने 18-18 रन बनाए। टिम डेविड ने 16 रन जोड़े। मुंबई इंडियन्स ने यह मैच 14.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया।

क्या कहते हैं आंकड़े 
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले हुए हैं। जिसमें मुंबई का पलड़ा ज्यादा भारी है उसने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। तो वहीं एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके को 14 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबले देखे जाए तो इसमें चेन्नई ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है तो मुंबई इंडियन को दो मैच में जीत मिली है। दोनों टीमों के पिछले 15 साल के आंकड़े देखे जाएं तो यह दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। जहां मुंबई इंडियंस ने 5 बार सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है तो चेन्नई भी पीछे नहीं है वह 4 बार आईपीएल की विजेता टीम बनी है।

IPL 2022 में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर और मुंबई इंडियंस दोनों ने अब तक 11 मैच खेले हैं। जहां एमआई ने 2 गेम जीते हैं और 9 हारे हैं। उनके 4 अंक हैं। सीएसके ने 4 गेम जीते हैं और 7 हारे हैं। उसके 8 अंक हैं। इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल पर मुंबई लास्ट तो चेन्नई सेकेंड लास्ट है। सीएसके ने अपने पिछले मैच में 91 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। वहीं, अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस 52 रनों से कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी। सीएसके के पूर्व कप्तान रवींद्र जेडजा इंजरी के चलते बाहर हो गए है। वहीं, एमआई के पावर हिटर सूर्य कुमार यादव भी आईपीएल के बाकि मैचों में खेलते नजर नहीं आएंगे।

CSK के संभावित प्लेइंग 11
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अम्बाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवन कॉनवे, मोईन अली, शिवम दुबे, महीश तीक्षणा, सिमरजीत सिंह, ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी।

MI के संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और कुमार कार्तिकेय।

यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर

जब चोरी-छुपे दुकान से अनुष्का के लिए गिफ्ट लेने पहुंचे थे विराट कोहली, ऐसे लोगों की नजरों से बचकर निकले बाहर