MI vs CSK: टाटा आईपीएल 2022 के 33वें मैच में गुरुवार, 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। ये मैच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में पहली बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings) का सामना होगा। भले ही दोनों टीमों की इस बार की अब तक की परफॉर्मेंस निराशाजनक रही है, लेकिन यह दोनों ही टीम में आईपीएल के सबसे सफल टीमें हैं। एक ओर जहां मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है, तो 4 बार चेन्नई भी आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में गुरुवार को मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाला मुकाबला कांटे की टक्कर का होगा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहते है आंकड़े 
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले हुए हैं। जिसमें चेन्नई में 13 तो मुंबई इंडियंस ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबले देखे जाए, तो सीएसके ने 2 और मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते है। इससे पहले 2019 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच हुए चारों मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। तो 2014 में चेन्नई ने मुंबई को तीनों मैचों में हराया था। 

IPL 2022 में मुंबई-चेन्नई की परफॉर्मेंस
मुंबई इंडियंस फिलहाल टाटा आईपीएल के इस सीजन के प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स इस समय प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। मुंबई ने आईपीएल 2022 में छह मैच खेले हैं जहां वे अब तक एक भी गेम नहीं जीत पाए हैं। जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस सीजन में छह मैच खेले हैं जहां वे एक गेम जीतने में सफल रहे। मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था जहां वह 18 रन से हार गई थी। वहीं, सीएसके ने अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला, जहां गुजरात ने उन्हें 3 विकेट से हराया था।

MI के संभावित प्लेइंग 11 
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, टाइमल मिल्स, फेबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और जयदेव उनादकट।

CSK के संभावित प्लेइंग 11 
रविंद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़, अम्बाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, महीश तीक्षणा, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस और मुकेश चौधरी।

यह भी पढ़ें- कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 15 साल लंबे करियर का हुआ अंत, खेलते रहेंगे IPL

न्यूजीलैंड के इस प्लेयर को पसंद आया चेन्नई का ट्रेडिशनल ड्रेस, पार्टी में इस अंदाज में दिखी माही और CSK की टीम

बचपन में बाप ने मां को छोड़ा, अकेले उठाई घर की जिम्मेदारी, इतनी मुश्किल में कटे खिलाड़ी के दिन, आज है करोड़पति